
एंटरटेनमेंट डेस्क. भारत सरकार ने गुरुवार देर रात पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी कर दी है। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकार ने कुल 132 लोगों की लिस्ट जारी की है। इन लोगों को पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से मिथुन चक्रवर्ती ( Mithun Chakraborty) और साउथ सुपरस्टार चिंरजीवी (Chiranjeevi) का नाम इस लिस्ट में शामिल है। बता दें कि चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मनित किया जाएगा। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती को पद्मभूषण अवॉर्ड दिया जाएगा। इनके अलावा फिल्म जगत से जुड़े और सेलेब्स के नाम भी शामिल है।
इन्हें दिया जाएगा पद्म विभूषण
देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से जिन्हें सम्मानित किया जाएगा उनमें वैजयंतीमाला बाली, कोनिडेला चिरंजीवी, वेकैंया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और भरत नाट्यम डांसर पद्मा सुब्रमण्यम के नाम शामिल हैं।
इन्हें किया जाएगा पद्म भूषण से सम्मानित
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उत्थुप, एक्टर और डायरेक्टर दत्तात्रय अंबादास मयालू,एम फातिमा बीवी, होर्मुसजी एन कामा, यंग लियू, विजयकांत, राम नाइक, गुजराती अखबार जन्मभूमि के ग्रुप एडिटर और सीईओ कुंदन व्यास, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सीपी ठाकुर और भाजपा नेता ओलानचेरी राजगोपाल सहित 17 सेलेब्स को पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की सरकार द्वारा घोषणा की गई है।
इनको मिलेगा पद्मश्री
टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना, हॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह,स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा, पापुआ न्यू गिनी की संसद के लिए चुने गए भारतीय मूल के पहले व्यक्ति ससींद्रन मुथुवेल और बैंकर कल्पना मोरपारिया सहित 110 सेलेब्स को में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बांग्लादेश की रवीन्द्र संगीत से जुड़ी रेजवाना चौधरी बान्या, सौ साल की फ्रांसीसी योग शिक्षिका चार्लोट चोपिन, सिंगर सुरेंद्र मोहन मिश्रा को पद्मश्री दिया गया है। बता दें कि जारी लिस्ट में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 132 पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। लिस्ट में नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के साथ विदेशियों की कैटेगिरी में आठ सेलेब्स भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...
Republic Day पर आई इन 8 फिल्मों ने की लपक कमाई, 1 पहुंची 1000 CR+
5 मूवीज से ताबड़तोड़ जलवा दिखाएंगे अजय देवगन, लेंगे इन 2 स्टार से पंगा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।