Dhurandhar ने तोड़ा 'सैयारा' का गुरुर, 2025 की टॉप 5 मूवीज में तीसरे नंबर पर पहुंची

Published : Dec 15, 2025, 10:48 AM IST

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 दिन में भारत में 350 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ यह 'सैयारा' को पछाड़ते हुए 2025 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। ये हैं 2025 की टॉप 5 फ़िल्में…

PREV
15
5. कुली (Coolie)

भारत में नेट कलेक्शन : 285.01 करोड़ रुपए

रजनीकांत स्टारर इस तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, उपेंद्र और सत्यराज जैसे कलाकार भी दिखाई दिए। लगभग 350 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 518 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें : Sholay The Final Cut Day 3 Collection: धुरंधर के सामने जमकर डटी धर्मेंद्र की फिल्म, जानिए कमाई

25
4.सैयारा (Saiyaara)

भारत में नेट कलेक्शन : 329.73 करोड़ रुपए

मोहित सूरी ने इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की मुख्य भूमिका है। लगभग 45 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 570.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

35
3.धुरंधर (Dhurandhar)

भारत में नेट कमाई : लगभग 351.75 करोड़ रुपए (10 दिन में)

इस स्पाय एक्शन ड्रामा के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है। लगभग 225 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 530.75 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और तेजी से ब्लॉकबस्टर बनने की ओर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : 2025 में रिलीज हुईं साउथ की 6 सबसे महंगी फ़िल्में, BO पर सभी हुईं फ्लॉप

45
2. छावा (Chhaava)

भारत में नेट कलेक्शन : 601.54 करोड़ रुपए

इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं और उनके साथ अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। दुनियाभर में 807.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली इस हिस्टोरिकल एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया था। फिल्म का बजट 130 करोड़ रुपए बताया जाता है।

55
1. कांतारा अ लीजेंड चैप्टर 1 (Kantara A Legend Chapter 1)

भारत में कलेक्शन : 622.36 करोड़ रुपए

यह कन्नड़ सिनेमा की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने किया है। इस एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम, रुक्मणि वसंत और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं। लगभग 125 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 852.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories