2025 के 5 सबसे कमाऊ एक्टर: अक्षय खन्ना सब पर भारी, जिनकी फिल्मों के कूट डाले 1000 करोड़!

Published : Dec 09, 2025, 10:41 AM IST

हाल ही में आई फिल्म 'धुरंधर' की बदौलत अक्षय खन्ना 2025 के सबसे कमाऊ एक्टर बन गए हैं। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों की कमाई 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई है। उन्होंने ऋषभ शेट्टी और विक्की कौशल जैसे कलाकारों को पछाड़ दिया है। देखें टॉप 5 की लिस्ट…

PREV
15
1. अक्षय खन्ना: 2 फ़िल्में, कलेक्शन 1000 करोड़ के करीब

अक्षय खन्ना की 2025 में दो फ़िल्में रिलीज हुईं। दोनों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। फ़रवरी 2025 में वे विक्की कौशल स्टारर छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित 'छावा' में औरंगजेब के रोल में दिखे। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 807.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। उनकी दूसरी फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई, जिसने 4 दिन में दुनियाभर में 185.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में अक्षय विलेन रहमान डकैत के रोल में दिख रहे हैं। दोनों फिल्मों का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 993.41 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar की धुआंधार कमाई जारी, रणवीर सिंह की फिल्म ने लगाई लंबी छलांग

25
2.ऋषभ शेट्टी: एक फिल्म, कमाई 800 करोड़ पार

कन्नड़ स्टार ऋषभ शेट्टी 2025 में एक फिल्म 'कांतारा : अ लीजेंड चैप्टर 1' में दिखाई दिए। इस फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया था। इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 852.16 करोड़ रुपए की कमाई की।

35
3. विक्की कौशल : एक फिल्म, कमाई 800 करोड़ पार

विक्की कौशल को 2025 में सिर्फ एक फिल्म में देखा गया। यह फिल्म थी 'छावा', जो छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने दुनियाभर में 807.91 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें : 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई

45
4.अक्षय कुमार : 4 फ़िल्में, कमाई 789 करोड़ के पार

अक्षय कुमार की 4 फ़िल्में 2025 में रिलीज हुईं। ये फ़िल्में हैं 'स्काई फोर्स', 'केसरी चैप्टर 2', 'हाउसफुल 5' और 'जॉली एलएलबी 3'। चारों फिल्मों ने दुनियाभर में क्रमशः 150.01 करोड़ रुपए, 145.01 करोड़ रुपए, 288.67 करोड़ रुपए और 171.64 करोड़ रुपए कमाए। चारों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 755.3 करोड़ रुपए हुआ।

55
5.मोहनलाल : 3 फ़िल्में लाए, 500 करोड़+ कमाए

मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल की 2025 में 3 फ़िल्में रिलीज हुईं। ये फ़िल्में हैं एल 2 : एम्पुरान, थुडारम और हृदयपूर्वम। तीनों फिल्मों ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 266.81 करोड़ रुपए, 235.38 करोड़ रुपए और 76.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर 578.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories