
एंटरटेनमेंट डेस्क. रेडियो पर जिसकी आवाज सुनने के लिए हर कोई बेताब रहता था वो आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। आपको बता दें कि जानेमाने रेडियो प्रेजेंटर रहे अमीन सयानी (Ameen Sayani) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन से परिवार, करीबी और फैन्स को जबरदस्त झटका लगा है। बता दें कि अमीन सयानी 91 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
बेटे ने की अमीन सयानी के निधन की पुष्टि
अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने पिता के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। बता दें कि अमीन सयानी का निधन 20 फरवरी को हुआ। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अमीन सयानी को घर पर ही दिल का दौरा पड़ा था। फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
अमीन सयानी का फेमस शो बिनाका गीतमाला
रेडियो प्रेजेंटर रहे अमीन सयानी का सबसे फेमस शो था बिनाका गीतमाला। इस शो को पेश करने की उनकी अदा और आवाज आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। इस शो के जरिए अमीन सयानी पूरे वीक के 1 से 10 तक के टॉप गाने दर्शकों को सुनाते थे। शो के बीच-बीच नें वह कई किस्से-कहानियां भी बताते थे।
फिल्मों में किया था अमीन सयानी ने काम
शायद कम ही लोग जानते हैं कि अमीन सयानी बॉलीवुड की कुछ फिल्मों का हिस्सा भी रहे हैं। उन्होंने भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर, कातिल जैसी फिल्मों में काम किया था। बत दें कि उन्होंने कई रेडियो शोज को प्रोड्यूज भी किया था।
ये भी पढ़ें...
फिल्मों से TV तक फेमस थे ऋतुराज सिंह, इन वेब सीरीज में भी किया था काम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।