Ahmedabad Plane Crash: भयानक प्लेन हादसे वाली वो 6 फिल्में, जिसे देखते ही खड़े होंगे रोंगटे

Published : Jun 12, 2025, 04:02 PM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 04:18 PM IST

Films Based On Plane Crash Accident: अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का पैसेंजर विमान क्रैश हो गया। इस मौके पर आपको उन फिल्मों के बारे बता रहे हैं, जो प्लेन क्रैश पर बेस्ड है। 

PREV
16

1. 1993 में आई फिल्म अलाइव सच्ची घटना पर बेस्ड मूवी है। 13 अक्टूबर 1972 को हुई एक विमान दुर्घटना पर बेस्ड यह फिल्म में उस समय के भयानक पलों को दिखाया गया था। इस हादसे में प्लेन में सवार 29 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 16 को बचा लिया गया था।

26

2. फिल्म फाइनल डेस्टिनेशन में खतरनाक प्लेन क्रैश दिखाया गया है। इस मूवी में फ्रांस के ब्रूटल प्लेन क्रैश के सीन्स को शानदार तरीके से रिक्रिएट किया गया था। इस मूवी को खूब पसंद किया गया। ये फिल्म 2000 में आई थी।

36

3. सूली-मिराकल ऑफ द हडसन, मूवी हडसन नदी के ऊपर दुर्घटना का शिकार हुए विमान की कहानी पर बेस्ड है। इसमें बताया गया कि प्लेन नदी के ऊपर उड़ता और एक पक्षी से उससे टकरा जाता, इसके बाद 155 यात्रियों वाले इस विमान में हड़कंप मच जाता है।

46

4. फिल्म कास्ट अवे प्लेन क्रैश पर बनी शानदार मूवीज में से एक है। इसमें दिखाया कि एक विमान समुद्र में समा जाता है। उस दौरान क्या-क्या होता, इसी पर पूरी कहानी है। इसमें कई ऐसे थ्रिलर सीन्स दिखाए गए है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

56

5. ब्रैड पिट की फिल्म वर्ल्ड वार जेड अब तक प्लेन क्रैश पर बनी सबसे भयानक मूवीज में से एक है। इसमें प्लेन पर जॉम्बिज के हमले को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। इसमें दिखाया कि येरूशलम से प्लेन उड़ान भरता है और बाद में पता चलता है कि इसमें कुछ जॉम्बिज पहले से मौजूद हैं।

66

6. फिल्म नॉन स्टॉप एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जो प्लेन क्रैश के बचाव की कहानी पर बेस्ड है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक प्लेन को एक्सीडेंट से बचाया जाता है। फिल्म में जबरदस्त मिस्ट्री और सस्पेंस भी दिखाया गया है और क्लाइमैक्स में चौंकाने वाला खुलासा होता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories