Grammy Awards 2023: फिर दिखा भारत का जलवा, रिकी केज ने तीसरी बार अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास

Published : Feb 06, 2023, 09:26 AM ISTUpdated : Feb 06, 2023, 09:52 AM IST
grammy awards 2023 winner list ricky kej becomes the only indian to win 3 grammy awards KPJ

सार

ग्रैमी अवॉर्ड 2023 का आयोजन लॉस एंजेलिस में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में किया जा रहा है। एक बार फिर भारत का जलवा देखने को मिला। संगीतकार रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी मिला।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 65वें ग्रैमी अवॉर्ड 2023 में इंडियन म्यूजिशियन रिकी केज ने एक बार फिर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन अवॉर्ड मिला। उन्होंने ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ये अवॉर्ड शेयर किया। स्टीवर्ट ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया। बता दें कि रिकी केज ने पहली बार 2015 में एल्बम विंड्स ऑफ समसारा के लिए ये अवॉर्ड जीता था। इसके बाद रिकी ने दोबारा 2022 में एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। बता दें कि बियोन्से ने तीन ग्रैमी अवार्ड्स जीते हैं। हैरी स्टाइल्स ने हैरी हाउस के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का अवॉर्ड जीता। टेलर स्विफ्ट की ऑल टू वेल: द शॉर्ट फिल्म ने बेस्ट म्यूजिक वीडियो का पुरस्कार जीता।

सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीते बियोन्से ने

बियोन्से ने अपने गाने कफ इट के लिए ग्रैमी जीता और अब वह अब तक की सबसे ज्यादा ग्रैमी जीत के लिए जॉर्ज सोल्टी की बराबरी पर आ गई हैं। वहीं, सैम स्मिथ और किम पेट्रास ने कोल्डप्ले-बीटीएस और एबीबीए को पछाड़ते हुए बेस्ट पॉप जोड़ी प्रदर्शन का अवॉर्ड जीता। किम पेट्रास ग्रैमी जीतने वाली पहली ट्रांस महिला बनकर इतिहास रचा।

ग्नैमी अवॉर्ड विनर लिस्ट

- बेस्ट म्यूजिक वीडियो- ऑल टू वेल: द शॉर्ट फिल्म - टेलर स्विफ्ट

- बेस्ट पॉप ड्यू/ग्रुप परफॉर्मेंस- अनहोली,सैम स्मिथ और किम पेट्रास

- बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम- हायर - माइकल बबल

- बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- हैरी हाउस - हैरी स्टाइल्स

- बेस्ट डांस/इलेक्ट्रोनिक रिकॉर्डिंग- ब्रेक माय सोल, बियोन्से

- बेस्ट डांस/इलेक्ट्रोनिक म्यूजिक एल्बम- रेनेसेंस, बियोन्से

- बेस्ट कनटेमजपररी इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- एम्पायर सेंट्रल - स्नार्की पप्पी

- बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस- ब्रोकन हॉर्सेस, ब्रांडी कार्लिले

-बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस- डिग्रेडेशन रूल्स, ओजी ऑस्बॉर्न करतब। टोनी इयोमी

- बेस्ट इंस्ट्रूमेंट कम्पोजिशन- रिफ्यूजी, जेफ्री कीजर

- बेस्ट अरेजमेंट इंस्ट्रूमेंट्स एंड वोरल- सोंगबर्ड (ऑर्केस्ट्रा वर्जन) - विन्स मेंडोजा

-बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- द हार्ट पार्ट 5, केंड्रिक लैमर

-बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस- वेट फॉर यू, फ्यूचर फीट एंड ड्रेक एंड टेम्स

-बेस्ट रैप सॉन्ग- द हार्ट पार्ट 5, केंड्रिक लैमर

-बेस्ट रैप एल्बम- मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स, केंड्रिक लैमर

-बेस्ट कॉमेडी एल्बम- द क्लोजर - डेव चैपल

 

ये भी पढ़ें..

Grammy Awards 2023 के रेड कापरेट पर सितारों का जलवा, बोल्ड-हॉट लुक में नजर आए 6 स्टार्स

8 Couple ने साथ काम किया, प्यार हुआ फिर की शादी, मिसाल है इन 2 जोड़ियों का सालों पुराना अटूट रिश्ता

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम