
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'स्टार वार्स' और 'हैरी पोटर' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता पॉल ग्रांट (Paul Grant) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 56 साल के अभिनेता लंदन के किंग्स क्रॉस स्टेशन पर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह घटना 16 मार्च की है, जब पुलिस को पॉल ग्रांट नॉर्थ लंदन के किंग्स ग्रॉस स्टेशन के बाहर पड़े मिले थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही वे ब्रेन डेड हो चुके थे। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जो 19 मार्च को बंद कर दिया गया था।
एम्बुलेंस सर्विस ने यह बताया
लंदन की एक एम्बुलेंस सर्विस के प्रवक्ता ने बताया, "गुरुवार (16 मार्च) को रात में करीब 2:08 बजे हमारे पास एक कॉल आया और हमें बताया गया कि यूस्टन रोड स्थित सेंट पंक्रेस स्टेशन पर दुर्घटना हुई है। हमने एक एम्बुलेंस क्रू और चिकित्सक को भेजा। घटनास्थल पर हमने उस आदमी का इलाज किया और प्राथमिकता दिखाते हुए उसे अस्पताल लेकर गए।" वहीं, 19 मार्च को पॉल ग्रांट के फैमिली मेंबर्स ने मीडिया को जानकारी दी कि उनका वैंटिलेटर बंद कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है कि पॉल ग्रांट की मौत की असली वजह क्या है?
बेटी बोली- बहुत जल्दी चले गए
पॉल ग्रांट के निधन से उनकी बेटी सोफी जेन ग्रांट टूटकर बिखर गई है। उसने एक बातचीत में कहा कि पॉल बेहद जल्दी उन्हें छोड़कर चले गए हैं। सोफी जेन ने अपने एक बयान में कहा, "मेरा दिल टूट गया है। कोई बेटी अपने बाप का इस तरह दूर जाना डिजर्व नहीं करती है। वे अपने काम के लिए काफी पॉपुलर थे और लोग उन्हें बेहद प्यार करते थे। वे बहुत जल्दी चले गए।"
मेरा सबकुछ उजड़ गया : सोफी
सोफी ने अपने बयान में आगे कहा, "मेरा सबकुछ उजड़ गया। मेरे डैड कई तरह से लीजेंड थे। वे हमेशा मुस्कराते रहते थे और सभी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आते थे। वे किसी के लिए भी कुछ भी कर सक्ते थे। वे आर्सेनल के बहुत बड़े फैन थे। वे एक एक्टर, डैड और ग्रैंड डैड थे। वे अपनी बेटियों, बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड मारिया को बहुत चाहते थे। यहां तक कि मारिया के बच्चों को भी वे बहुत प्यार करते थे, जो उनके लिए सौतेले जैसे थे। डैड आई लव यू सो मच।"
सौतेली बेटी जुटा रही फंड
इस बीच पॉल ग्रैंड की सौतेली बेटी स्टेसी ने उनके अंतिम संस्कार के लिए फंड जुटाना शुरू कर दिया है। उसने गो फंड मी नाम से एक पेज बनाया है। उसने इस पेज के बारे में बताते हुए कहा,"मैं इस पेज की शुरुआत कर रही हूं, क्योंकि कल पॉल का दुखद निधन हो गया है। मैं उन्हें वैसी विदाई देना चाहती हूं, जैसी कि वे चाहते थे।"
और पढ़ें…
सतीश कौशिक की तस्वीर पर फूल चढ़ाते इमोशनल हुए अनुपम खेर, वीडियो देख लोग बोले- दोस्त हो तो ऐसा'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।