
Is Bandra Safe? सिने अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के मुंबई में हमला ने पूरे फिल्म जगत में सनसनी फैला दी है। नवाब पटौदी पर हुए हमले ने हाईप्रोफाइल लोगों वाले मुंबई के बांद्रा एरिया की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, सैफ अली खान खतरे से बाहर हैं लेकिन बांद्रा एरिया में पिछल कुछ महीनों में हाईप्रोफाइल सेलिब्रेटिज हमलों से इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल, बांद्रा एरिया में सबसे अधिक सेलिब्रेटीज और हाईप्रोफाइल लोग रहते हैं। यह एरिया मुंबई का काफी सुरक्षित क्षेत्र माना जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में कई हाईप्रोफाइल लोगों पर हमले ने यहां की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी है। बांद्रा एरिया में फिल्म जगत के तमाम सितारे रहते हैं। सैफ अली खान, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर कपूर, संजय दत्त, रेखा, जीनत अमान, अनन्या पांडेय, फरहान अख्तर, सायरा बानो सहित कई फिल्मी हस्तियां यहां रहती हैं।
गुरुवार 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके घर में अज्ञात हमलावरों ने चाकूओं से हमला किया था। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं। जुलाई 2024 में सलमान खान के घर पर हमला हुआ था। उनके घर पर फायरिंग की गई थी जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित दो लोग अरेस्ट किए गए थे। इस हमले के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। अभी सलमान खान के घर पर हमले की खबर ठंडी भी नहीं हुई थी कि दशहरा के दिन उनके करीबी मुंबई के ताकतवर राजनेता पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर की गई। हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने की थी।
बांद्रा में फिल्मी सितारों को निशाना बनाए जाने को लेकर शिवसेना यूबीटी ने चिंता व्यक्त की है। इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री को यह जवाब देना चाहिए कि फिर से शहर में एक और हाई प्रोफाइल हत्या की कोशिश हुई। यह हमला बांद्रा में सिक्योरिटी पर तमाम सवाल खड़े करता है। यह बहुत ही शर्म की बात है। यह हमला इस बात का सबूत है कि बड़े नामों पर हमला करके मुंबई को कमजोर करने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी का परिवार आज भी न्याय का इंतजार कर रहा। सलमान खान को बुलेटप्रूफ में जबरिया रहने को मजबूर किया गया। अब सैफ अली खान निशाना बनाए गए। यह सब बांद्रा में हो रहा। अगर यह लोग सेफ नहीं तो आम मुंबईंकर का क्या हाल होगा।
सैफ अली खान पर हमले के बाद फिल्म अभिनेत्री पूजा भट्ट ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पूजा भट्ट ने कहा कि बांद्रा में और अधिक पुलिस की मौजूदगी की हमें जरूरत है। मुंबई पुलिस और कमिश्नर यह बताएं कि क्या इस अराजकता पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह शहर, विशेष कर बांद्रा कभी भी इस तरह असुरक्षित महसूस नहीं किया है।
सैफ अली खान पर उनके घर में अज्ञात हमलावरों ने चाकूओं से हमला किया था। कम से कम छह बार उन पर चाकू गोदे गए। सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों से जाते हुए एक हमलावर का वीडियो कैद हुआ है। सैफ के अलावा एक महिला मेड को भी चाकू लगा है। सैफ की गर्दन और रीढ़ के पास चोटें आई है। लीलावती अस्पताल में डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर शरीर में फंसे चाकू के टुकड़े को बाहर निकाला। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं।
यह भी पढ़ें:
डिग्री नहीं, टैलेंट चाहिए! Elon Musk दे रहे शानदार नौकरी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।