ऐसे कपड़े पहन घर से निकली काजोल, VIRAL VIDEO देख लोग बोले- लगता है ड्रेसिंग सेंस भूल गई

Published : Apr 13, 2023, 04:35 PM IST
kajol spotted wearing weird dress netizens trolled brutally

सार

काजोल का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखने के बाद लोग भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल ने जो कपड़े पहने वह अजीबोगरीब है। उनके कपड़े पीछे से फटे भी दिख रहे हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. अपने एटीट्यूट और ड्रेसिंग सेंस को लेकर फेमस काजोल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकती है उन्होंने काफी अजीब तरीके से खुद को ड्रेसअप कर रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल कार से उतरती है और कैफे के अंदर जाती हैं। उनकी ड्रेस पीछे से फटी दिखी रही है और उनके इनरवियर भी नजर आ रहे हैं। लोग उनको अपने ड्रेसिंग के लिए जबरदस्त ट्रोल कर रहे हैं। एक बोल- लुकिंग चीप। एक अन्य ने लिखा- ड्रेसिंग सेंस भूल गई लगता है। एक ने सलाह देते हुए लिखा- कोई अच्छा डिजाइनर रख लो। एक बोला- पीछे से ड्रेस फट गई थी, बाद में कवर करके आई। एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा- पूरी तरह से जोकर दिख रही है, एटीट्यूट भी बहुत ज्यादा है। एक बोला- खराब ड्रेसिंग सेंस। एक ने ताना मारते हुए लिखा- लो आ गई न्यासा की मम्मी। इसी तरह अन्य ने भी काजोल का जमकर मजाक उड़ाया।

फैमिली लाइफ में बिजी है काजोल

काजोल ने जब से अजय देवगन से शादी की है, उन्होंने फिल्मों और एक्टिंग से दूरी बना ली है। काजोल साल में एकाध फिल्म करती है, बाकी वह अपना ज्यादातर वक्त बच्चों की देखभाल में ही लगाती है। काजोल आखिरी बार फिल्म सलाम वेंकी में नजर आई थी। दिसंबर 2022 में आई इस फिल्म को रेवती ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म फ्लॉप ही रही थी। फिलहाल, काजोल के पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है।

1992 में किया काजोल ने डेब्यू

आपको बता दें कि काजोल ने महज 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म बेखुदी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके हीरो कमल सदाना थे। इसके बाद वह 1993 में आई फिल्म बाजीगर में शाहरुख खान के साथ नजर आईं। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और काजोल-शाहरुख की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। इसके बाद काजोल ने एक से बढ़कर हिट फिल्मों में काम किया। काजोल ने कुछ कुछ होता है, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, करन- अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, हलचल, गुप्त जैसी कई फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें...

पाई-पाई के लिए तरस गए थे सतीश कौशिक, 1 मजबूरी के चलते करना पड़ा था कपड़ा मील में काम

इन 10 पॉवरपैक्ड एक्शन फिल्मों से सलमान खान करेंगे BOX OFFICE राज

FLOP आमिर खान को झटका, यशराज फिल्म्स ने Dhoom 4 से ऊपर रखी सलमान-शाहरुख की 300 करोड़ी फिल्म
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम