आखिर ऐसा क्या कर दिया शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने कि लोग बोल रहे अगली दीपिका पादुकोण, जानें

Published : Apr 12, 2023, 12:44 PM IST
suhana khan becomes maybelline brand ambassador before bollywood debut

सार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अभी बॉलीवुड मनें डेब्यू में भी नहीं किया और हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। दरअसल, सुहाना न्यूयॉर्क स्थित ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन का नया चेहरा बनी है। इसका एक इवेंट हाल ही में आयोजित किया गया था। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपनी अदाओं और लुक्स की वजह से फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। इसी बीच खबर है कि सुहाना ने एक ऐसा कमाल कर दिया है, जिसकी वजह से उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल, सुहाना न्यूयॉर्क के ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन का ब्रांड एम्बेसडर बन गई है। हाल ही में आयोजित इससे जुड़ा एक इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें सुहाना ने धमाकेदार एंट्री मारी थी। लाल रंग के आउटफिट में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते उनकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैन्स उनके लुक के साथ बॉसी स्टाइल की भी तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने तो उन्हें अगली दीपिका पादुकोण तक कह दिया।

न्यू फेस 22 साल की सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी अभी 22 साल की है और अभी से वह पॉपुलर हो गई है। ब्रांड इवेंट में सुहाना का बोल्ड और सेक्सी लुक देखकर फैन काफी इम्प्रेस हो रहे हैं। एक ने सुहाना की तारीफ करते हुए लिखा- ये बहुत ही एलिगेंट और प्यारी है, सुहाना को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। एक अन्य ने सुहाना खान अगली दीपिका पादुकोण कहा। एक अन्य ने सुहाना को सपोर्ट करते हुए लिखा- ब्यूटीफुल सुहाना, तुम आगे बढ़ो, हेटर्स को इग्नोर करो। कुछ ने सुहाना को अपना क्रश तो कुछ ने अपनी जान बताया। वहीं, दूसरी और कुछ ने सुहाना को ट्रोल भी किया। एक बोला - स्टार किड है इसलिए आसानी से बड़ा ब्रांड का फेस बन जाते है। एक बोला- ऐसा लग रहा है, जैसे शाहरुख खान विग लगाकर आ गया।

इस फिल्म से डेब्यू कर रही सुहाना खान

आपको बता दें कि सुहाना खान बचपन से अपने पापा की तरह एक्टिंग फील्ड में आना चाहती थी। उन्होंने न्यूयॉर्क की एक यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स भी किया है। सुहाना अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। वह डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत कर रही है। यह फिल्म ओटीटी फ्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में उनके साथ बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा सहित अन्य स्टार किड्स हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम