एंटरटेनमेंट डेस्क. करन जौहर ने अपने बच्चे यश और रूही का बर्थडे बीती रात धूमधाम से मनाया। बर्थडे बैश ने स्टार्स किड्स अपने पेरेंट्स के साथ पहुंचे। इस मौके शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर सहित कई सेलेब्स नजर आए। वहीं, तूषार कपूर के बेटे का मूड ऑफ नजर आया।
करन जौहर के बच्चों की बर्थडे पार्टी में स्टार किड्स का मेला लगा। तैमूर अली खान, जेह अली खान, पृथ्वी अंबानी, अबराम खाम, इनाया नौमी खेमू, आदिरा चोपड़ा सहित कई स्टार किड्स पार्टी में पहुंचे।
210
अपने बर्थडे पर करन जौहर के बच्चे यश और रूही एक जैसे आउटफिट में नजर आए। दोनों ने काले रंग का टी-शर्ट और पैंट पहना था। उनकी टी-शर्ट पर मिकी माउस बना हुआ था।
310
बर्थडे पार्टी में सलमान खान की बहन अर्पिता शर्मा बेटी आयत के साथ नजर आई। वहीं, शाहरुख खान का बेटा अबराम भी इस मौके पर दिखा।
410
शिल्पा शेट्टी दोनों बच्चे विआन और समीषा के साथ पार्टी में पहुंची तो सोहा अली खान बेटी इनाया के साथ नजर आई।
510
इस मौके पर फराह खान, नेहा धूपिया और मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। सभी ने कैमरामैन को पोज दिए।
610
शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ स्पॉट हुए। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने बच्चों को साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
710
रानी मुखर्जी भी बेटी आदिरा चोपड़ा के साथ पहुंची। हालांकि, उन्होंने बेटी के फोटोज क्लिक नहीं करने दिए। वहीं, वरुण धवन की भाभी जाह्नवी धवन भी बेटी के साथ दिखीं।
810
मनीष पॉल बेटे के साथ पोज देते नजर आए तो दूसरी ओर रितेश देशमुख के बेटे उनकी सास के साथ स्पॉट हुए।
910
करीना कपूर इस मौके पर दोनों बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ नजर आई। जेह की क्यूटनेस पर सभी फिदा हुए।
1010
करन जौहर के घर अपूर्व मेहता फैमिली के साथ स्पॉट हुए। परिवार के ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाई। वहीं, इस मौके श्वेता बच्चन भी नजर आईं।