- Home
- Entertainment
- South Cinema
- साउथ की हर दूसरी फिल्म में नजर आता है ये कॉमेडियन, प्रॉपर्टी इतनी की बन जाए KGF 2 जैसी 5 फिल्में
साउथ की हर दूसरी फिल्म में नजर आता है ये कॉमेडियन, प्रॉपर्टी इतनी की बन जाए KGF 2 जैसी 5 फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ की हर दूसरी फिल्म में नजर आने वाले कॉमेडियन ब्रह्मानंदम (Brahmanandam) आज यानी 1 फरवरी को 67 साल के हो गए है। आपको बता दें कि उनके पास इतनी प्रॉपर्टी है कि यश की केजीएफ 2 (KGF 2) जैसी 5-5 फिल्में बनाई जा सकती है।

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी की मानें तो ब्रह्मानंदम करीब 490 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 1-2 करोड़ रुपए से ज्यादा चार्ज करते हैं।
कहा जाता है कि आंध्रप्रदेश के साटेनापल्ली जिले के मुपल्ला गांव में जन्म ब्रह्मानंदम का बचपन काफी गरीबी में गुजरा। उनका परिवार को 1-1 रोटी के लिए बहुत मशक्कत करना पड़ता था।
आज की बात करें तो ब्रह्मानंदम काफी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। करोड़ों की प्रॉपर्टी के साथ उनका पास आलीशान कारों को खजाना भी है। उनके पास मर्सिडीज बेंज, इनोवा, Audi Q7, Audi R8 जैसी कारें हैं।
ब्रह्मानंदम के पास हैदराबाद के पॉश इलाके यानी जुबली हिल्स पर एक लग्जीरियस बंगला है। इसके अलावा उनके पास अलग-अलग सिटीज में करोड़ों की प्रॉपर्टी है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रह्मानंदम ने अपने 36 साल के करियर में 1100 फिल्मों में काम किया है। साउथ की ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने कॉमेडियन का रोल प्ले किया है।
ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ये रिकॉर्ड 2007 में एक ही भाषा में करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के लिए दर्ज किया गया था। बता दें कि उन्हें 2009 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
शायद कम ही लोगों को यह पता है कि फिल्मों में काम करने से पहले ब्रह्मानंदम एक स्कूर में टीजर की नौकरी करते थे। हालांकि, वह हमेशा से एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1987 में की थी।
बात ब्रह्मानंदम के परिवार की करें तो उनकी पत्नी का नाम लक्ष्मी कन्नेगंती है। उनके दो बेटे राजा गौतम और सिद्धार्थ है। राजा गौतम भी एक्टर है और कई फिल्मों में काम कर चुका है।
ये भी पढ़ें..
शाहरुख खान की Pathaan ने पहले वीक में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, KGF 2-Baahubali 2 से ऐसे निकली आगे
सिर दर्द बना इन 10 बॉलीवुड फिल्मों का सीक्वल, लिस्ट में शामिल FLOP अक्षय-सलमान सहित ये स्टार्स
सनी देओल की Gadar 2 में नहीं दिखेंगे 'अशरफ अली', इस सिटी के कॉलेज को बनाया था पाकिस्तान, PHOTOS
आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बेटी का चेहरा, 6 PHOTOS में देखें सालभर की मालती मैरी की क्यूटनेस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।