लोगों के घर घुस रहा थी पानी तब कहां थी Kangana Ranaut, मंत्री ने मंडी उम्मीदवार पर दागे सवाल

Published : Mar 30, 2024, 09:10 PM IST
Kangana Ranaut Actress

सार

मंडी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने कहा, कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र कॉमेन्ट "दुर्भाग्यपूर्ण" थे। लेकिन एक्ट्रेस को ये भी बताना चाहिए कि वे भीषण त्रासदी के समय कहां थी। मंडी के लोगों के लिए उन्होंने आज तक क्या किया है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क । कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद कांग्रेस नेत्री सुप्रिया नेती के अकाउंट से बेहद आपत्तिजनक कॉमेन्ट एक्ट्रेस के खिलाफ किया गया था। हालांकि नेत्री ने इसकी निंदा भी की थी। वहीं अब शिमला, हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि "हम राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम 'देवभूमि' हिमाचल प्रदेश में कभी भी सीमा पार नहीं करेंगे।"

मानसूनी आपदा में कंगना रनौत की भूमिका पर उठाए सवाल

सिंह ने कहा कि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रनौत ने हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है, लेकिन उन्हें यह भी जवाब देना चाहिए कि पॉलिटिक्स में उतरने के बाद ही उन्हें मंडी की याद क्यों आई। सिंह ने कहा कि "जब स्टेट में अब तक की सबसे भीषण मानसूनी आपदा आई थी तब वह कहां थीं ? उनका तो मंडी और मनाली में घर भी हैं... क्या वह इन जगहों पर किसी एक भी शख्स से मिली है।

कांग्रेस प्रभारी ने कंगना रनौत पर कसा तंज

मंडी लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने कहा, कंगना रनौत के खिलाफ सुप्रिया नेती के अकाउंट से किए गए कॉमेन्ट "दुर्भाग्यपूर्ण" थे, अगर किसी ने एक्ट्रेस के खिलाफ अनवांटेड कॉमेन्ट किए हैं तो मैं इसके खिलाफ खड़ा होने वाला पहला शख्स होउंगा। लेकिन जब हिमाचल में सबसे भीषण मानसूनी आपदा आई तो वह कहां थीं ?" सिंह ने यह भी कहा कि रनौत उनकी बड़ी बहन की तरह हैं।

कंगना रनौत और प्रतिभा सिंह के बीच मुकाबला

रनौत को भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट  ( Mandi Lok Sabha election candidate Kangana Ranaut ) से अपना उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा मंडी सांसद प्रतिभा सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह की मां से मुकाबला करेंगी।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!