Marvel विलेन जोनाथन मेजर्स ने कई बार देखी RRR, Jr NTR और रामचरन की एक्टिंग पर किया रिएक्ट

Published : Feb 13, 2023, 09:53 PM IST
Box Office, Kantara, KGF Chapter 2, RRR,

सार

RRR के Naatu Naatu ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सांग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी जीता है । ताज़ा इंटरव्यु में, हॉलीवुड के पॉप्युलर एक्टर जोनाथन मेजर्स ने biggie की जमकर तारीफ की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क : एसएस राजामौली की RRR ने बीते साल 2022 में पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर सराहा गया है। वहीं देश के क्रिटिक्स को भी ये मूवी बहुत पसंद आई है।

Naatu Naatu को मिली बंपर सफलता 

RRR के Naatu Naatu ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सांग के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी जीता है । ताज़ा इंटरव्यु में, हॉलीवुड के पॉप्युलर एक्टर जोनाथन मेजर्स ने biggie की जमकर तारीफ की है। आरआरआर एक पीरियड ड्रामा मूवी है, जिसका डायरेक्शन एसएस राजामौली ने किया है। इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण ने लीड एक्टर का रोल प्ले किया है।

जोनाथन मेजर ने आरआरआर की प्रशंसा की

जोनाथन मेजर्स ने कहा है कि वह इंडियन फिल्में देखते हैं, उन्होंने कई बार आरआरआर देखी है। मेजर्स को ये मूवी बहुत पसंद आई है।

जोनाथन मेजर ने शेयर किया एक्सपीरिएंस

जोनाथन मेजर ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "क्या मैं भारतीय फिल्में देखता हूं ? हां !। क्या मैंने आरआरआर देखी? मैंने इसे कई बार देखा, यह मूवी बहुत कुछ कहती है, यह तीन घंटे की एक लंबी फिल्म है, बावजूद, इसका पूरे टाइम इसका आनंद लिया, मुझे रियल में दोनों एक्टर्स (Jr NTR and Ram Charan) को स्क्रीन पर देखना बहुत अच्छा लगा, ”उन्होंने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया। बता दें कि जोनाथन मेजर ने एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया में कांग द कॉन्करर की भूमिका निभाई है।

पीरियड ड्रामा है आरआरआर 

आरआरआर एक पीरियड ड्रामा है जिसमें जूनियर एनटीआर ने आदिवासी नेता कोमाराम भीम और राम चरण ने क्रांतिकारी अल्लूरी सीता राम राजू के रूप में दिखाया गया है । इस फिल्म में स्वतंत्रता-पूर्व भारत में कल्पना पर बेस्ड एक मूवी है। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट ने टॉलीवुड में डेब्यू किया है । इस फिल्म की स्टारकास्ट में अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, मकरंद देशपांडे और ओलिविया मॉरिस शामिल हैं। इसका म्यूजिक एमएम कीरावनी ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें

XXX स्टार आभा पॉल ने टॉपलैस होकर मचाया कोहराम, ट्रांसपेरेंट स्कर्ट ने फैंस को किया बेकाबू

PREV

Recommended Stories

2025 की 6 सबसे महंगी फ़िल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर रहीं डिजास्टर, लगाया 1100 करोड़+ का घाटा
Friday Release: दिसंबर के दूसरे शुक्रवार आ रहीं ये 7 फ़िल्में, दो मूवी का पार्ट 2 होगा रिलीज