
एंटरटेनमेंट डेस्क. हाल ही में विजयनगरम में हम्पी उत्सव (Hampi Utsav) का समापन हुआ। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद पहली बार इस उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव को इस बार ग्रैंड लेवल पर ऑर्गेनाइज किया गया था। इस मौके पर बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर कैलाश खेर ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने कई बेहतरीन गानें गाकर लोगों का मनोरंजन किया। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्सव के दौरान उनके साथ हादसा हुआ। दरअसल, दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने उनपर पानी की बोलते फेंकी। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस घटना के बाद 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर दिया है। हालांकि, कैलाश खेर के साथ ऐसा क्यों इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।
बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कैलाश खेर को विजयनगर जिले में हम्पी उत्सव के समापन समारोह में कन्नड़ गीत नहीं गाने पर दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ लोगों ने उनपर पानी की बोतल फेंकी और उनक अपमान किया। रिपोर्ट्स की मानों तो बदमाशों द्वारा पानी की बोतले फेंके जाने के बावजूद कैलाश गाना गाते रहे। कहा जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बोतल फेंकने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानेमाने सिंगर हैं कैलाश खेर
कैलाश खेर की गिनती बॉलीवुड में सबसे पॉपुलर सिंगर्स में की जाती है। उन्होंने अनोखी आवाज का हर कोई दीवाना है। उन्होंने हिंदी के साथ ही कई भाषाओं में गाने गाए हैं। 49 साल के कैलाश यूपी से है। उन्होंने अपने संगीत के शौक को पूरा करने के लिए 14 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और अपने गुरु के म्यूजिक इंस्टीट्यूट से संगीत की ट्रेनि्ंग लेनी शुरू कर दी थी। कहा जाता है कि उन्हें बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें 2003 में आई अक्षय कुमार-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज में पहली बार गाने का मौका मिला था। इस फिल्म में उन्होंने रब्बा इश्क न होवे.. गाने को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने मंगल पांडे, बाहुबली, कारपोरेट, सलाम-ए-इश्क, अजब प्रेम की गजब कहानी, दिल्ली 6, फना जैसी कई फिल्मों में गाने गाए। उन्होंने बॉलीवुड के साथ साउथ की कई फिल्मों के लिए गाने गाए।
ये भी पढ़ें..
शाहरुख खान की 8 FLOP फिल्में जो BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई, 1 का हाल जान नहीं होगा यकीन
Pathaan की आंधी में उड़े आमिर-अक्षय-सलमान सहित ये स्टार्स, SRK की मूवी ने इन 8 फिल्मों को ऐसे पछाड़ा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।