भोपाल के अनसुने नायकों की कहानी, 'रेलवे मेन' ने जीते 6 फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स

Published : Dec 02, 2024, 05:50 PM IST
The-Railway-Men-won-six-Filmfare-OTT-Awards

सार

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई 'द रेलवे मेन' ने Filmfare OTT Awards में धूम मचा दी! भोपाल गैस त्रासदी के नायकों पर आधारित इस सीरीज ने 6 अवॉर्ड्स जीते, जिससे निर्देशक शिव रवैल और YRF बेहद खुश हैं।

नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज द रेलवे मेन , जो भोपाल गैस त्रासदी और उस दौरान रेलवे स्टेशन पर अपने प्राण जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने वाले अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि देती है, इस सीरिज ने Filmfare OTT Awards में 6 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। डेब्यू डायरेक्टर शिव रवैल की यह सीरीज दर्शकों और क्रिटिक्स के दिलों को छूने में पूरी तरह कामयाब रही है और इसे ग्लोबल लेवल पर भी खूब सराहा जा रहा है।

शिव रवैल, जिन्होंने वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के तहत इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट किया, ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा: "मेरे पहले प्रोजेक्ट द रेलवे मेन को इस तरह का प्यार और सराहना मिलना मेरे लिए बेहद भावुक क्षण है। जब हमने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, तो हमारा एकमात्र उद्देश्य था कि हम एक ऐसी कहानी सुनाएं, जिसे सुना जाना बेहद जरूरी है। यह सीरीज भोपाल के उन अनसुने नायकों को सलाम करती है, जिन्होंने बिना एक पल के लिए भी झिझके अपनी जान की परवाह किए बिना हजारों जिंदगियां बचाईं।

हमारे देश में साहस और बलिदान की ऐसी अनगिनत कहानियां हैं, जो हर पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए। वाईआरएफ की टीम के साथ इस प्रोजेक्ट को पूरा कर पाना मेरे लिए गर्व की बात है। हम नेटफ्लिक्स इंडिया के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इस सीरीज को न केवल भारत में, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी एक बड़ी सफलता दिलाई।

मुझे खुशी है कि द रेलवे मेन ने लाखों दिलों को छुआ और Filmfare और जूरी के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे काम को सराहा और हमें इतने सारे अवॉर्ड्स देकर सम्मानित किया।"

वाईआरएफ के लिए ऐतिहासिक सफलता

यह जीत वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के डिजिटल सफर की शानदार शुरुआत साबित हुई है। द रेलवे मेन न केवल साहस और बलिदान की अनकही कहानियों को श्रद्धांजलि देती है, बल्कि यह वाईआरएफ की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है कि वे ऐसी कहानियां लेकर आएंगे, जो दर्शकों के दिलों तक पहुंच सकें।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!
Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट