
एंटरटेनमेंट डेस्क. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन 14 जुलाई को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में हुआ। इस मौके पर कई जानी-पहचानी हस्तियों ने पहुंचकर नए-नवेले कपल को बधाई और आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। अनंत अंबानी की मां यानी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने इस दौरान इस शादी को कई महीनों से लगातार कवर करते आ रहे पैपराजी के लोगों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें 15 जुलाई के रिसेप्शन के आमंत्रित किया, जो अंबानी की कंपनी के कर्मचारियों और आम लोगों के लिए रखा गया है। नीता अंबानी ने पैपराजी से खासतौर पर आग्रह किया कि वे सोमवार को उनके मेहमान के तौर पर रिसेप्शन में शामिल हों।
नीता अंबानी ने मांगी पैपराजी के लोगों से माफी
रिसेप्शन के दौरान नीता अंबानी ने पैपराजी के लोगों से माफ़ी भी मांगी। नीता ने पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए कहा, "जय श्री कृष्ण! नमस्ते...नमस्ते। आप सब इतने दिन से मेरे अनंत और राधिका की शादी के लिए आए हैं। इसके लिए आप सबका तहे दिल से धन्यवाद। ये शादी का घर है और आप हमारे सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। आपके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद। और कुछ भी भूल हो गई हो तो ये शादी का घर है तो इसके लिए माफ़ कर देना।" नीता अंबानी ने आगे कहा, "आप सबको कल के लिए इनवाइट मिल गया होगा। तो आपको कल हमारे मेहमान बनकर आना है और हम आपका ख्याल रखेंगे। कल हम आपका आपकी फैमिली के साथ स्वागत करने के लिए बेताब हैं। एक बार फिर से थैंक यू, धन्यवाद, शुक्रिया।"
नीता अंबानी के जेस्चर के मुरीद हुए लोग
पैपराजी के प्रति नीता अंबानी के इस जेस्चर को देख लोग उनके मुरीद हो गए हैं। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "वे बहुत विनम्र और ज़मीन से जुड़ी हुई हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "बाकी घमंडी सेलेब्स को इनसे कुछ सीखना चाहिए। अंबानी फैमिली कितनी विनम्र है।" एक यूजर ने लिखा है, "वे सभी से सम्मान और प्यार से पेश आती हैं। इनकी हमेशा तरक्की होगी।" एक यूजर ने लिखा है, "इसे कहते हैं संस्कार। अंबानी फैमिली पर हमेशा ईश्वर की कृपा रहे।"
और पढ़ें…
अनंत-राधिका की शादी में अभिषेक ने किया ऐश्वर्या को नज़रअंदाज़? देखें Pic
वो 10 बड़े चेहरे, जो अनंत-राधिका के रिसेप्शन में सबसे पहले पहुंचे!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।