नोरा फतेही ने इस बेहद पॉप्युलर विदेशी सिंगर के साथ दी धांसू परफॉरमेंस, 'डांस मेरी रानी' पर झूमे दर्शक, देखें वीडियो

Published : May 14, 2023, 10:52 PM ISTUpdated : May 14, 2023, 11:07 PM IST
Nora Fatehi

सार

रेमा उर्फ ​​डिवाइन इकुबोर ( Rema aka Divine Ikubor ) भारत के तीन शहरों में परफॉरमेंस देंगे।  मुंबई से उनका दौरा शुरू हो गया है। ओपनिंग इवेंट में नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के 'डांस मेरी रानी' पर रेमा के साथ जमकर ठुमके लगाए ।

एंटरटेनमेंट डेस्क । एक्ट्रेस, डांसर नोरा फतेही ( Nora Fatehi ) और नाइजीरियाई सिंगर रेमा ( Nigerian singer Rema ) ने मुंबई में अपने बेमिसाल परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगा दी। दोनों ने नाच मेरी रानी नाच पर एनर्जेटिक डांस मूव्स दिखाकर फैंस को एक्साइटेड कर दिया ।

विरल बयानी के इंस्टाग्राम पर दोनों के डांस का वीडियो शेयर किया गया है। जो अब वायरल हो चुका हैं। इसमें रेमा कैफ्री पहने हैं। वहीं नोरा फतेही मिनी जींस पेंट और स्लीवलैस टी शर्ट में ताल से ताल मिलाती हुई नज़र आ रही हैं।

 

 

डिवाइन इकुबोर का भारत दौरा शुरू

रेमा उर्फ ​​डिवाइन इकुबोर ( Rema aka Divine Ikubor ) अवेटेड तीन शहरों का भारत का पहला दौरा शुरू हो गया है। ओपनिंग इवेंट में नोरा फतेही ने गुरु रंधावा के 'डांस मेरी रानी' पर रेमा के साथ जमकर ठुमके लगाए । ये भारत का पहला अफ्रोबीट्स सॉन्ग भी है।

रेमा के लिए मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन किया आउटफिट

अपने पहले शो के लिए 23 वर्षीय नाइजीरियाई सुपरस्टार ने मंच पर मनीष मल्होत्रा ​​के डिजाइन किए हुआ आउटफिट पहना था। इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब उन्होंने भारतीय ध्वज लहराया।

स्टेज पर पर जाने से पहले रेमा और नोरा ने वैनिटी वैन में इंडियन और अफ्रीकी कल्चर और म्यूजिक के लिए अपने आपसी अंडरस्टैंडिंग और अफ्रोबीट्स इंडस्ट्री में अपने कंट्रीब्यूशन के बारे में बात की थी ।

नोरा ने रेमा के डांस स्टाइल को बताया यूनिक

डांस परफॉरमेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा कि “रेमा का शो रियल में बेहद शानदार था । मैंने मंच पर इसका भरपूर आनंद लिया । वह एक ऐसे टेलेंटेड आर्टिस्ट हैं जिनके पास बहुत एनर्जी है। उत्तर अफ्रीकी होने के नाते, मेरे लिए यह देखना गर्व का मौका है कि कैसे एफ्रो म्यूजिक और डांस स्टाइल अब भारत में पॉप्युलैरिटी हासिल कर रहा है।

रेमा ने की नोरा की जमकर तारीफ

" वहीं रेमा ने कहा कि यह देखना बेहद आश्चर्यजनक है कि कैसे अफ्रोबीट्स इंडिया सहित पूरी दुनिया भर फेमस हो गया है । रेमा ने कहा कि यह मेरे लिए खुशी का मौका है क्योंकि मैं लंबे समय से इस डांस स्टाइल से जुड़ा हुआ हूं।" सिंगर, डांसर ने आगे कहा कि वह नोरा फतेही से मिलकर खुश हैं। "वह एक फायर हाउस है। उनकी एनर्जी को- डांसर को भी इंस्पायर करती है । मैंने आज रात मुंबई में उनके साथ कुछ बॉलीवुड मूव्स पर थिरकने का पूरा आनंद लिया ।

ये भी पढ़ें-  

पठान के बाद अब शाहरुख खान की इस सीक्वल मूवी पर आया बड़ा अपडेट, फरहान अख्तर स्क्रिप्ट कर रहे फाइनल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS