करीना-करिश्मा नहीं तो फिर कपूर खानदान की औरतों में कौन पहले आया फिल्मों में

Published : Jun 02, 2023, 01:28 PM IST

Raj Kapoor Death Anniversary. बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर को गुजरे 35 साल हो गए हैं। उनके खानदान के बारे में यह बात कम ही लोग जानते हैं कि करीना-करिश्मा ने नहीं बल्कि संजना कपूर वो बेटी है, जिसने सबसे पहले फिल्मों में कदम रखा था।

PREV
16
कपूर खानदान में बेटियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं

राज कपूर को कभी भी यह बात पसंद नही थी कि उनके घर की बहू-बेटी फिल्मों में काम करें। लेकिन कहा जाता है कि करीना-करिश्मा कपूर ने यह परंपरा तोड़ी। लेकिन यह बात सही नहीं है, करीना-करिश्मा ने नहीं बल्कि उनके काफी पहले इसी खानदान की एक बेटी ने महज 14 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा था, जिसका नाम संजना कपूर है।

26
कौन है संजना कपूर ?

संजना कपूर एक्ट्रेस है और गुजरे जमाने के एक्टर शाशि कपूर और जेनिफर कपूर की बेटी हैं, जो करीना-करिश्मा कपूर की तरह ही खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। संजना की मां ने कपूर द्वारा बनाई गई परिवार की उस पुरानी परंपरा को तोड़ा कि परिवार की बेटियां और बहुएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

36
14 साल की उम्र में किया था संजना कपूर ने डेब्यू

संजना कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 1981 में फिल्म 36 चौरंगी लेन से की थी, जो शशि कपूर के प्रोडक्शन में तब बनी थी जब वह 14 साल की थीं। उन्होंने फिल्म में अपनी मां जेनिफर केंडल के बचपन का रोल प्ले किया था।

46
हीरो हीरालाल में निभाया था संजना कपूर ने लीड रोल

36 साल की उम्र में संजना कपूर को फिल्म हीरो हीरालाल में लीड रोल प्ले करते देखा गया था। संजना कपूर ने उत्सव, मीरा नायर की सलाम बॉम्बे जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म 1994 में आई अरण्यक थी।

56
संजना कपूर ने संभाला पृथ्वी थिएटर

1991 में एक्टिंग छोड़ने के बाद संजना कपूर ने अपने पारिवारिक थिएटर पृथ्वी को चलाने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने 21 साल तक पृथ्वी थिएटर को जिंदा रखा और 2012 में, संजना ने एक नया काम शुरू करने का फैसला किया। इसके बाद खुद का जूनून नाम से थिएटर शुरू किया।

66
रणबीर कपूर की बुआ लगती है संजना कपूर

संजना कपूर के दो भाई कुणाल कपूर और करण कपूर हैं और उनके चचेरे भाई ऋषि कपूर और रणधीर कपूर शामिल हैं। संजना रिश्ते में रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर की बुआ लगती हैं।

ये भी पढ़ें...

BOX OFFICE पर Flop क्वीन है सोनाक्षी सिन्हा, अपने दम पर नहीं दी 1 HIT

कभी कपड़े संभाले कभी पर्स, मलाइका अरोड़ा का हॉटी लुक ऐसे हुआ डिस्टर्ब

8 हसीनाओं ने निभाया Sex Workers का रोल, 1 को देख खड़े हुए थे रोंगटे

सारा अली खान ने ऐसे पाई पतली कमर, 1 चीज से किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories