पाक सिंगर हनिया असलम के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Published : Aug 12, 2024, 03:30 PM IST
pakistani musician haniya aslam death

सार

pakistani musician haniya aslam death.पाकिस्तानी म्यूजिशियन हनिया असलम का निधन हो गया है। वे 35 साल थी। उनके निधन से पूरी पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री शोक में है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पाकिस्तान की जानीमानी संगीतकार हनिया असलम (Haniya Aslam) का निधन हो गया है, वे सिर्फ 35 साल की थी। बताया जा रहा है कि हनिया का निधन रविवार को हुआ था। उनकी कजिन बहन सिंगर जेब हनिया ने उनके निधन की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की। हनिया के निधन की खबर जैसे ही वायरल हुई, पाकिस्तान की म्यूजिक इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका लगा। कोई भी उनके निधन की खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहा था। पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हनिया के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।

 

 

गीतकार-एक्टर स्वानंद किरकिरे ने जताया शो

पाक संगीतकार हनिया असलम के निधन पर बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने शोक जताया। उन्हें हनिया के निधन की खबर सुनकर गहरा धक्का लगा है। उन्होंने इस खबर को दिल दहला देने वाली खबर बताया। उन्होंने जेब हनिया की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- क्या.. क्या हुआ.. हे भगवान। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- सबसे प्यारी हनिया असलम नहीं रही। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कल रात उनका निधन हो गया। मैं उनके साथ अपनी आखिरी बातचीत शेयर कर रहा हूं, जो कुछ दिनों पहले हुई थी। हमारा एक अधूरा एल्बम है, जिस पर हम साथ मिलकर काम कर रहे थे। @zebbangash, आपको और आपके परिवार को भगवान शक्ति दे। हानिया,आपकी मधुर आवाज और मधुर गिटार की धुन हमारे कानों में बजती रहेगी और ये हमें आपको खोने के भयानक नुकसान की याद दिलाती रहेगी।

किरण राव ने भी जताया शोक

किरण राव ने भी हनिया असलम के निधन पर शोक जताते हुए लिखा- "मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती। मिस यू प्रिय हानिया।" गायक-संगीतकार अंकुर तिवारी ने कहा- यह चौंकाने वाली खबर है। मैंने कुछ हफ्ते पहले ही उनसे बात की थी। इसी तरह अन्य सेलेब्स भी श्रद्धांजलि दी।

- बता दें कि हनिया असलम का जन्म कराची में हुआ था। यूलिन मैगजीन की मानें तो उन्होंने यूएसए और यूके में पढ़ाई की। उन्होंने कनाडा में अपना ऑडियो इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया। उन्होंने 2020 में एक इंटरव्यू में आउटलेट से बात करते हुए कहा था- मुझे यकीन नहीं है कि मैंने संगीत का पीछा करना शुरू कर दिया है या संगीत ने मेरा पीछा करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें...

7 बार BOX OFFICE पर हुआ जबरदस्त क्लैश, हर फिल्म साबित हुई ब्लॉकबस्टर

कौन सी हैं वो 10 लो बजट मूवीज, जिन्हें BOX OFFICE पर मिला धांसू रिटर्न

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!