
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप में है। वैसे, दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है, लेकिन फिर भी अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। हालांकि, दोनों को साथ में लंच और डिनर डेट पर अक्सर देखा जाता है। इसी बीच दोनों के रिश्ते को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के पहले हफ्ते में कपल की सगाई होने वाली है। कहा जा रहा है कि एंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली में ही होगी। इसके लिए परिणीति पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी हैं और एक सूत्र ने खुलासा किया है कि वह सेरेमनी की तैयारियों को देख रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में राघव, परिणीति को रिसीव करने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान की दोनों की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
परिणीति-राघव कर रहे सगाई की तैयारियां
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से जुड़े सूत्र का कहना है कि दोनों ही एंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। वे अगले हफ्ते दिल्ली में सगाई कर रहे हैं। शुरुआत से ही कपल ने अपने रिश्ते को सामान्य रखा है, और अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाते समय भी इस सिम्पल ही रखना चाहते हैं। सूत्र यह भई बताया कि कपल की सगाई बहुत ही इंटीमेट होने वाली है। इस सेरेमनी में सिर्फ परिवार और बहुत ही करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों के परिवारवाले भी आपस में मिलकर सगाई को लेकर बातचीत कर रहे है।
प्रियंका चोपड़ा भी होगी शामिल
कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी अपनी कजिन बहन की सगाई सेरेमनी में शामिल होने जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी। बता दें कि प्रियंका इन दिनों पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई में है। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने इंडिया आने की प्लानिंग कुछ इस तरह की ताकि वह अपनी बहन की सगाई में भी शामिल हो सके। साथ ही उनकी कजिन सिस्टर मीरा कपूर भी सेरेमनी के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। कहा जा रहा है कि सगाई करने के बाद, परिणीति काम पर वापस आ जाएंगी और अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन चली जाएंगी। फिलहाल दोनों की शादी डेट सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें...
10 अमीर स्टार्स में इस पोजीशन पर अजय देवगन, लिस्ट में TOP पर इनका नाम
अंबानी की प्रेग्नेंट बहू श्लोका ने ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाया बेबी बंप
साउथ फिर बॉलीवुड पर भारी, नानी की दसरा पहले वीकेंड 50 Cr पार, अजय देवगन की भोला ने कमाए इतने
तो ऐसे लड़के से शादी करना चाहती है सारा अली खान, बताया Wedding Plan
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।