
एंटरटेनमेंट डेस्क. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC की लॉन्चिंग सेरेमनी के दूसरे दिन भी बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का मेला लगा। इस दौरान सितारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीता। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी स्टेज संभाला, लेकिन इस दौरान वे कुछ ऐसा कर गए, जिसकी वजह से उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। लोग उन पर जमकर नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें नसीहत भी दे रहे रहे हैं।
वरुण धवन ने गीगी हदीद के साथ यह क्या किया?
दरअसल, सेरेमनी के अंतर्गत लॉन्च हुए 'द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल फेस्टिवल' से वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वे नीचे बैठी हॉलीवुड की सुपर मॉडल गीगी हदीद (Gigi Hadid) का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर लाते हैं। जोश-जोश में वरुण अचानक से गीगी को अपनी बांहों में उठा लेते हैं, जिससे वे एकदम सहम जाती हैं। हालांकि, वरुण यहीं नहीं रुके, वे उन्हें Kiss भी कर डालते हैं। इसके बाद वरुण गीगी को जैसे ही अपनी बांहों से उतारते हैं, वे झट से स्टेज से नीचे चली जाती हैं। गीगी की हालत देखकर साफ़ समझ आता है कि वे वरुण धवन के इस बर्ताव के चलते असहज हो गई थीं।
इंटरनेट यूजर्स ने ऐसे लगाई फटकार
वायरल वीडियो देखकर लोग वरुण धवन को खूब सुना रहे हैं। मसलन एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "इसकी जरूरत नहीं थी।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "वह वाकई असहज महसूस कर रही थी।" एक यूजर ने गुस्से में लिखा है, "यह क्या हैरेसमेंट है? अगर कोई उसकी बीवी के साथ ऐसा करे तो उसे कैसा लगेगा?" एक यूजर ने लिखा है, "जिस तरह से वह वापस गई है, उसे देखते हुए लगता है कि वह फिर कभी भारत नहीं आएगी।" एक यूजर का कमेंट है, "वरुण को क्या हो गया? यह कई लेवल पर घृणित और अनुचित है।" एक यूजर ने लिखा है, "ओह गॉड अगर तुम उसे लिफ्ट करना चाहते थे तो कम से कम उससे पूछ तो लिया होता। यह उसके लिए शर्मिंदगी वाला हो सकता है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन को पिछली बार फिल्म 'भेड़िया' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उनकी अगली फिल्म 'बवाल' इसी साल रिलीज होगी।
और पढ़ें…
NMACC Launch Day 2: मलाइका-अर्जुन ने लूटी महफिल, ये सेलेब्स भी दिखे
छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द, बताया बॉलीवुड में आखिर किस बात से डर गई थीं?
विजय देवरकोंडा से हुआ रश्मिका मंदाना का ब्रेकअप! अब इस एक्टर को डेट कर रही एक्ट्रेस?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।