
एंटरटेनमेंट डेस्क, People raged against Poonam Pandey, called the death drama shameful and cheap । पूनम पांडे ( Poonam Pandey ) के इंस्टाग्राम पर उनकी सर्वाइकल कैंसर ( Cervical Cancer ) से मौत की खबर दी गई थी । वहीं शनिवार को पूनम पांडे सोशल मीडिया पर आईं और कहा कि वह 'जीवित' हैं। मॉडल और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए मौत का ड्रामा किया था। उनकी इस हरकत के खिलाफ इंटरनेट पर एक सुर में विरोध किया जा रहा है।
पूनम पांडे ने रचा मौत का ड्रामा
अपनी ही मौत का ड्रामा रचने के लिए शनिवार को नेटिज़न्स ने उन्हें बुरी तरह से क्रिटिसाइज किया है। इससे पहले शुक्रवार की शाम को जैसे ही पूनम पांडे की मौत की खबर सर्कुलेट हुई थी । लोगों ने अपना दुख जताया था। वहीं रात होते -होते जब उनकी बॉडी नहीं दिखाई गई तो लोगों को उनकी मौत पर संदेह होने लगा था। शनिवार सुबह जब पूनम पांडे ने खुद को जिंदा बताया, उन्होंने ये सब कैंसर के खिलाफ अवेयरनेस प्लान का पार्ट बताया था।
ट्रोलर्स ने लगाई पूनम पांडे की क्लास
पूनम पांडे के अपनी ही मौत को तमाशा बनाने के लिए उनकी जमकर खिंचाई की है। ज्यादातर लोगों ने उनकी इस हरकत को बेहद चीप और शर्मनाक बताया है। इंटरनेट यूजर्स ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की है।
राजेश खन्ना का फेमस डायलॉग के साथ की पूनम पांडे की खिंचाई -
पूनम पांडे पर अपना एजेंडा चलाने का लगाया आरोप -
एक्स यूजर ने बताया बेहद शर्मनाक-
ये भी पढ़ें-
Delhi Accident : लाइफ में पहली बार देखा ऐसा हादसा, सिंगर B Praak ने घटना पर जताया दुख
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।