
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं। वो एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने उस वक्त देश का नाम रोशन कर दिया, जब उन्हें एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (Academy of Motion Picture Arts and Sciences) के सदस्यों में शामिल कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' के एक्टर्स ब्रांच की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल हो गई हैं।
जानें किस बेस पर मिलती है मेंबरशिप?
बता दें कि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस की सदस्यता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के इन्विटेशन के बेस पर ही मिलती है। एकेडमी के लिए सदस्यता को 17 अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जो मोशन पिक्चर्स के अलग-अलग फील्ड को रिप्रेजेंट करती है।
ऑस्कर में नॉमिनेट हो चुकी प्रियंका की फिल्म :
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'व्हाइट टाइगर' ऑस्कर में नॉमिनेटेड थी। इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी प्रियंका चोपड़ा ही थीं। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रूसो ब्रदर्स की फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी, जो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वो एक और मूवी लव अगेन में भी नजर आएंगी।
सिटाडेल के लिए प्रियंका को मिली मेल एक्टर के बराबर फीस :
बता दें कि वेब सीरिज सिटाडेल के लिए प्रियंका चोपड़ा को मेल को-एक्टर रिचर्ड मैडेन के बराबर फीस मिली है। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका ने ही किया था। प्रियंका के मुताबिक, मैं पिछले 22 साल से फिल्मों में काम कर रही हूं। मैंने 70 से ज्यादा फिल्में और कुछ टीवी सीरियल्स' भी किए हैं, लेकिन सिटाडेल में मुझे मेल एक्टर के बराबर मेहनताना मिला है। बता दें कि 6 एपिसोड की इस वेब सीरीज के पहले दो एपिसोड्स 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होंगे।
ये भी देखें :
PHOTOS: दो बीवियों को अरमान मलिक ने साथ किया प्रेग्नेंट, अब बताई दोनों की डिलिवरी डेट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।