
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के डायरेक्टर-एक्टर सतीश कौशक (Satish Kaushik) के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में हैं। बॉलीवुड के साथ ही टीवी स्टार्स भी उनके निधन की खबर सुनकर शॉक्ड है। कईयों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि फिलहाल सतीश की बॉडी गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में है। जहां से उनके पार्थिव शरीर को दीनदयाल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से उनकी बॉडी मुंबई आएगी। कहा जा रहा है कि करीब दोपहर 3 बजे बाद उनके घर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि सतीश ने फिल्मों में काम करने के साथ ही कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया था। उन्हें आज भी अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr. India) में उनके द्वारा निभाए कैलेंडर के किरदार के लिए पहचाना जाता है।
टीवी स्टार्स ने सतीश कौशक के निधन पर जताया शोक
शायद कम ही लोग जानते है कि सतीश कौशिक ने फिल्मों के साथ टीवी सीरियलों में भी किया था। वह टीवी शो सुमित संभाल लेगा में नजर आए थे। उनके निधन की खबर सुनकर टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे सदमे में हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- आज मेरा मेंटर, मुंबई का मेरा सपोर्ट सिस्टम चला गया.. मुझे एकमात्र प्यार करने वाला, पितृतुल्य व्यक्ति@सतीशकौशिक2 मैं आपको हमेशा याद करूंगा। ओम शांति #सतीशकौशिक सर RIP। क्राइम पेट्रोल जैसे शो को होस्ट कर चुके अनूप सोनी ने भी सतीश के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- शॉकिंग.. सतीश जी।
रेणुका शहाणे भी सदमे में
टीवी के साथ ही फिल्मों में भी अपनी अदायगी दिखाने वाली रेणुका शहाणे भी सतीश कौशिक के निधन से शॉक्ड है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- मैं यह सुनकर बहुत स्तब्ध हूं कि सतीश कौशिक जी अब नहीं रहे। कल ही उन्होंने होली की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं और आज उनके दुखद निधन के बारे में सुना। जीवन इतना अप्रत्याशित है उनकी आत्मा को शांति मिले, ॐ शांति। बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे रवि अदतिया ने दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा-रेस्ट इन पीस सर! ऐसी दुखद दुखद खबर! शांति! #सतीशकौशिक।
इन टीवी सीरियलों में किया था सतीश कौशिक ने काम
आपको बता दें कि सतीश कौशिक ने द ग्रेट इंडियन फैमिली ड्रामा (2015) में नजर आए थे। इसके बाद वह मै आई कम इन मैडम (2017) में बॉबी चाचा के रूप में दिखे थे।
ये भी पढ़ें..
मुंबई में होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम के बाद घर लाया जाएगा पार्थिव शरीर
होली पार्टी में इन लोगों संग जमकर की थी सतीश कौशिक ने मस्ती, निधन से पहले शेयर की थी ये PHOTOS
विदेशी हैं ये 10 हीरोइनें, 3 ने जमाया बॉलीवुड पर सिक्का, बाकी रही फ्लॉप, इन्होंने तो छोड़ दी एक्टिंग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।