- Home
- Entertainment
- Bollywood
- विदेशी हैं ये 10 हीरोइनें, 3 ने जमाया बॉलीवुड पर सिक्का, बाकी रही फ्लॉप, इन्होंने तो छोड़ दी एक्टिंग
विदेशी हैं ये 10 हीरोइनें, 3 ने जमाया बॉलीवुड पर सिक्का, बाकी रही फ्लॉप, इन्होंने तो छोड़ दी एक्टिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क. आज यानी 8 मार्च को वुमन्स डे भी सेलिब्रिट किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी उन एक्ट्रेसेस से मिलवाने जा रहे हैं, जिनका जन्म विदेशों में हुआ। हालांकि, विदेशों में जन्मी इन हीरोइनों में कुछ ही सक्सेस हो पाई।

सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका का जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपनी पहचान बना ली। हाल ही आई उनकी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।
लंदन में जन्मी आलिया भट्ट की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में की जाती है। आलिया ने भी एक से बढ़कर एक फिल्में दी। उनका आखिरी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था।
कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ। कैटरीना भी बॉलीवुड की टॉप की हीरोइनों में से एक है। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म फोन भूत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई।
जैकलीन फर्नांडिज इंडस्ट्री में जाना माना नाम है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने दम पर कोई हिट फिल्म नहीं ही है। उनकी आखिरी फिल्म सर्कस भी फ्लॉप ही रही। जैकलीन का जन्म श्रीलंका में हुआ है।
सनी लियोनी ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तो काफी खलबली मची थी। हालांकि, वह कुछ खआस कमाल नहीं दिखा पाई। लंबे समय से वह किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई है। बता दें कि सनी का जन्म कनाडा में हुआ है।
क्वींस न्यूयॉर्क में जन्मी नरगिस फखरी का करियर बॉलीवुड में फ्लॉप ही रहा। उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन अपने पर एक भी हिट नहीं दे पाई। वह आखिरी बार फिल्म तोरबाज में नजर आईं थीं।
स्टॉहोम, स्वीडन में पैदा हुई एली अवराम का करियर सुपरफ्लॉप रहा है। उन्हें अभी तक किसी भी फिल्म लीड रोल करने का मौका नहीं मिला। सालों से वह किसी फिल्म में नजर भी नहीं आई हैं।
ब्रिटेन में पैदा हुई जैमी जैक्सन ने बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में काम किया। हालांकि, दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में वह अपनी पहचान नहीं बना पाई। कहा जाता है कि वह एक्टिंग की दुनिया गुमनाम जिंदगी गुजार रही है।
एवलिन शर्मा ने एक्टिंग को अलविदा कहते हुए शादी कर घर बसा लिया है। फ्रैंकफर्ट, जर्मनी में जन्मी एवलिन का बॉलीवुड करियर सुपरफ्लॉप रहा है।
सारा जेन डियाज का जन्म ओमान में हुआ। हालांकि, उनके बारे में कहा जाता है कि कम ही लोग उनकी फिल्मों के बारे में जानते हैं। सालों से फिल्मों से नजर नहीं आई सारा फिलहाल क्या कर रही है, ये जानकारी किसी के पास नहीं है।
ये भी पढ़ें..
6 PHOTOS: करीना कपूर के घर उड़ा जमकर रंग-गुलाल, दोनों बेटों के साथ बेबो ने खूब खेली होली
खास होती थी करीना कपूर के दादा की HOLI, इसलिए किन्नरों संग खूब उड़ाते थे रंग-गुलाल, 8 PHOTOS
कार्तिक आर्यन ने परदेस में जमाया होली का रंग, फैन्स के साथ खूब उड़ाया गुलाल, जमकर झूमे भी, 6 PHOTOS
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।