Published : Nov 04, 2023, 09:18 AM ISTUpdated : Nov 04, 2023, 10:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहरुख खान के बर्थडे पर चोरों की चांदी हो गई है। मन्नत के बाहर जुटे फैंस के कम से कम 30 मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है । किंग खान के 58वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग बंगला के बाहर जुटे थे।
शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 58 वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था । इस दौरान हज़ारों की तादाद में फैंस बधाई देने के लिए मन्नत के बाहर जुटे थे।
210
शाहरुख खान अपने बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस को अभिवादन जरुर करते हैं। वे बालकनी में खड़े होकर आइकॉनिक पोज देना नहीं भूलते हैं।
310
किंग खान की इस अदा पर फैंस फिदा हो जाते हैं, गुरुवार को एसआरके के इस अंदाज़ को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जुटे थे।
410
पठान' एक्टर अपने मुंबई स्थित बंगले की बालकनी पर दिखाई दिए और अपने फैंस की ओर हाथ हिलाया, जो सुपरस्टार को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
510
किंग खान ने इस अवसर को अपने प्रशंसकों के सामने अपने सिग्नेचर आर्म पोज़ भी दिया। ।शाहरुख खान के बर्थडे के कई वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं।
610
'जवान' एक्टर ने स्टाइलिस पेंट के साथ एक सिंपल काली टी-शर्ट पहनी थी। ब्लैक कैप टोपी में वह बहुत कूल लग रहे थे।
710
देश - विदेश के कई शहरों से फैंस अपने-अपने तरीकों से स्टार को शुभकामनाएं देने के लिए सुबह से ही कतार में खड़े थे। कई लोग अपने साथ मिठाई, टी-शर्ट और शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर भी लाए थे ।
810
बॉलीवुड के किंग खान के जन्मदिन के मौके पर चोरों की भी चांदी हो गई । मन्नत के बाहर जुटे फैंस में से करीब 30 लोगों ने अपने मोबाइल फोन चोरी हो जाने की एफआईआर दर्ज कराईी है।
910
मन्नत के बाहर चोरों ने खुलकर अपने हाथ साफ किए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी और मुखबिरों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
1010
बहरहाल किंग खान का बर्थडे फैंस को महंगा पड़ गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।