
Shubhman Gill dating Sara Ali Khan: टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे में डबल सेंचुरी मारने वाले शुभमन का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ था। इसमें क्रिकेटर के फैंस स्टेडियम में 'सारा, सारा, सारा...' चिल्लाते नजर आए थे। फैंस को इस बात का अंदेशा है कि शुभमन गिल और सारा अली खान के बीच कुछ तो चल रहा है। फैंस की इस बात को अब पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने और मजबूत कर दिया है।
दरअसल, ट्विटर पर सोनम बाजवा और शुभमन गिल का एक फोटो सामने आया है, जिसमें दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि शुभमन ने सोनम से मिलने के बाद ही डबल सेंचुरी मारी है। इस फोटो पर सोनम बाजवा ने लिखा- ये 'सारा का सारा' झूठ है। इस तरह सोनम ने अपने ट्वीट में घुमा-फिरा कर सारा अली खान का नाम लेते हुए इशारा किया है। इसके साथ ही सोनम ने लॉफिंग इमोजी भी शेयर की है।
शुभमन गिल खुद कर चुके इशारा :
फोटो पर सोनम बाजवा के इस तरह के रिएक्शन को देख अब फैंस को भी इस बात का इशारा मिल चुका है कि सारा अली खान और शुभमन गिल के बीच कुछ तो चल रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले शुभनम गिल सोनम बाजवा के टॉक शो में पहुंचे थे। इस दौरान सोनम ने उनसे पूछा था कि क्या वो सारा अली खान को डेट कर रहे हैं? जवाब में शुभमन ने कहा था- हां हो सकता है। इसके बाद से ही शुभमन और सारा के रिलेशनशिप को लेकर खबरें वायरल होने लगी थीं।
सारा के साथ होटल के बाहर दिखे शुभमन :
सोनम बाजवा के टॉक शो में उन्होंने सारा अली खान के साथ उनकी ट्यूनिंग को लेकर शुभमन से सवाल किया था। सोनम ने पूछा था कि बॉलीवुड में आपको सबसे फिट एक्ट्रेस कौन लगती है? इस पर शुभमन ने सारा अली खान का नाम लिया था। जब सोनम ने पूछा- क्या आप उन्हें डेट कर रहे हैं? तो शुभमन ने कहा- हां, हो सकता है। इस पर सोनम ने हंसते हुए कहा था- सारा दा सारा सच बोलो प्लीज। बता दें कि सारा और शुभमन को एक होटल से साथ में निकलते हुए देखा गया था।
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा से भी जुड़ चुका नाम :
शुभमन का नाम सारा अली खान से पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर से भी जुड़ चुका है। दोनों कई बार एक-दूजे की तस्वीरों पर कमेंट भी कर चुके हैं। हालांकि बाद में शुभमन गिल ने सारा तेंदुलकर के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर खुद को सिंगल बताया था।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।