- Home
- Entertainment
- TV
- मिथुन की बहू का शो 'अनुपमा' दूसरे हफ्ते भी अव्वल, TRP के टॉप-5 में भी नहीं पहुंचा सलमान का Bigg Boss
मिथुन की बहू का शो 'अनुपमा' दूसरे हफ्ते भी अव्वल, TRP के टॉप-5 में भी नहीं पहुंचा सलमान का Bigg Boss
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने 2023 के दूसरे हफ्ते की TRP जारी कर दी है। सेकेंड वीक में भी मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा के टीवी शो 'अनुपमा' का जलवा कायम है और ये टॉप पर बना हुआ। वहीं बिग बॉस टॉप-5 में जगह पाने के लिए तरस रहा है।

नंबर 1 - अनुपमा (Anupama)
कास्ट- रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा
चैनल- स्टार प्लस
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के सीरियल 'अनुपमा' ने 3.0 रेटिंग के साथ टॉप पर जगह बनाई है। इस शो में अब जल्द ये दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा की लाइफ में कैसे माया की एंट्री होगी। बता दें कि सीरियल में रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की रोमांटिक जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
नंबर 2 - गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein)
कास्ट- नील भट्ट, आयशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा
चैनल- स्टार प्लस
'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल ने इस बार 2.6 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। नील भट्ट और आयशा सिंह के इस सीरियल को पिछले हफ्ते 2.8 रेटिंग मिली थी। मेकर्स इस सीरियल को टॉप पर लाने के लिए इसमें कई ट्विस्ट और टर्न ला रहे हैं।
नंबर 3 - ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
कास्ट- प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा, जय सोनी
चैनल- स्टार प्लस
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 2.6 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस सीरियल की कहानी फिलहाल अक्षरा और अभिमन्यु के इर्द-गिर्द घूम रही है। दोनों फिर से टकराने वाले हैं। बता दें कि यह सीरियल 2009 से चल रहा है।
नंबर 4 - इमली (Imlie)
कास्ट- मेघा चक्रवर्ती, करन वोहरा, मयूरी देशमुख
चैनल- स्टार प्लस
'इमली' को नए साल के दूसरे हफ्ते में 2.6 रेटिंग के साथ चौथी पोजिशन हासिल हुई है। पिछले हफ्ते भी यह इसी नंबर पर था। शो में जल्द दिखाया जाएगा कि चीनी एक बार फिर इमली और अथर्व की लाइफ में जहर घोलने की कोशिश करेगी।
नंबर 5 - फालतू (Faltu)
कास्ट - निहारिका चौकसे, आकाश आहूजा, महेश ठाकुर, राखी टंडन
चैनल - स्टार प्लस
'फालतू' इस हफ्ते भी टॉप-5 में बना हुआ है और उसे 2.2 रेटिंग के साथ यह पोजिशन हासिल हुई है। पिछले हफ्ते भी ये इसी नंबर पर था। यह सीरियल 2 नवंबर, 2022 से शुरू हुआ। अब तक इसके 69 एपिसोड हो चुके हैं।
नंबर 6 - बिग बॉस (Bigg Boss 16)
होस्ट - सलमान खान
चैनल - कलर्स
सलमान खान के शो ने इस सप्ताह 2.2 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर जगह बनाई। बता दें कि यह टॉप-5 में जगह नहीं बना पाया। जैसे-जैसे यह फिनाले की ओर बढ़ रहा है, इसमें काफी उठा-पटक देखने को मिल रही है।
नंबर 7 - पंड्या स्टोर (Pandya Store)
कास्ट - किंशुक महाजन, शाइनी दोशी, कंवर ढिल्लन
चैनल - स्टार प्लस
'पंड्या स्टोर' 2.0 रेटिंग के साथ इस हफ्ते सातवें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस शो में आया लीप इसकी टीआरपी के लिए बेहतर साबित हो रहा है। बता दें कि इसके अब तक 640 एपिसोड हो चुके हैं। यह 25 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।