गर्लफ्रेंड ने उकसाया था सुपरस्टार को हत्या करने, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Published : Jun 13, 2024, 03:08 PM IST
Darshan Thoogudeepa, Pavithra Gowda

सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड में साउथ स्टारा दर्शन की गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि कन्नड़ स्टार सह  अभियुक्ती  हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क । पॉप्युलर कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा ( Darshan Thoogudeepa ) के खिलाफ हत्या की जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ये मामला रेणुकास्वामी की हत्या से जुड़ गया है, जो रविवार को बेंगलुरु में एक गटर में मृत पाए गए थे।'चैलेंजिंग स्टार' दर्शन को मैसूरु फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया था। उनकी को-आर्टिस्ट और गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा और उनके 11 सपोर्टस को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पवित्रा गौड़ा को मुख्य आरोपी और दर्शन को सह-अभियुकत बनाया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर कॉमेन्ट से नाराज़ थी पवित्रा का

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि चित्रदुर्ग में रहने वाले रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा के सोशल मीडिया पोस्ट पर बुरा कॉमेन्ट किया है। जिसके बाद उन्होंने दर्शन को रेणुकास्वामी को सज़ा देने के लिए उकसाया था।

पुलिस की दी गई जानकारी के मुताबिक दर्शन ने रेणुकास्वामी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए चित्रदुर्ग में अपने फैन क्लब के मेंबर राघवेंद्र उर्फ ​​​​रघु को इस काम पर लगाया था। पीड़ित की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि रघु ही उसे उनके घर के पास से रेणुकास्वामी को उठाकर ले गया था।

रेणुकास्वामी को किडनेप करके दिया वारदात को अंजाम

रिपोर्ट में कहा गया है कि रेणुकास्वामी का अपहरण कर लिया गया और उन्हें बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक शेड में ले जाया गया। दर्शन ने कथित तौर पर उस शेड में रेणुकास्वामी को बेल्ट से पीटा, जबकि उसके सपोर्टस ने उसे लाठियों से तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें एक दीवार पर पटक दिया गया और उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। इसके बाद उनके शव को कथित तौर पर गटर में फेंक दिया गया था । कुत्ते उसके शरीर को नोंच रहे थे तभी एक फूड डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने इसे देखा और पुलिस को सतर्क कर दिया।

पुलिस के साथ सपोर्ट नहीं कर रहे आरोपी 

सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को अपने रिमांड एप्लीकेशन में कहा है कि दर्शन और पवित्रा गौड़ा पुलिस जांच में सपोर्ट नहीं कर रहे हैं । ये लोग लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे हैं। चार अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस को दर्शन और अन्य आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। उनके स्टार होने का कोई असर नहीं होगा ।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम