श्रद्धा कपूर ने तोड़ा PM मोदी का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली तीसरी इंडियन बनी

Published : Aug 21, 2024, 07:33 PM IST
Shraddha Kapoor Vs PM Narendra Modi Instagram

सार

'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ वह इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय बन गई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'स्त्री 2' की अपार सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के खाते में एक और बड़ा अचीवमेंट आया है। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है और अब वे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी भारतीय बन गई हैं। 21 अगस्त को उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 91.5 मिलियन पहुंच गई है। वहीं अगर प्रधानमंत्री मोदी की बात करें तो उनके फॉलोअर्स की संख्या 91.3 मिलियन है। यानी अब पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाए वाले चौथे भारतीय हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले पहले और दूसरे इंडियन कौन हैं?

इंस्टाग्राम पर जिन भारतीयों के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनमें नं. 1 पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं। विराट के इस प्लेटफॉर्म पर 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस लिस्ट में दूसरा स्थान देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा का है, जिनके फॉलोअर्स की सख्या 91.8 मिलियन हैं। लिस्ट में आलिया भट्ट का स्थान पांचवां है। आलिया के फॉलोअर्स की संख्या 85.2 मिलियन है। जिस स्पीड से श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स की सख्या बढ़ी है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होता कि जल्दी ही वे प्रियंका चोपड़ा को पछाड़कर दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली इंडियन बन जाएंगी। हालांकि, नं. 1 की पॉजिशन पर पहुंचने के लिए उन्हें फिलहाल कड़ी मेहनत करनी होगी।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर कर रही श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2'

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। महज 50-60 करोड़ में बनी यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 55.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। दो दिन में 100, तीन दिन में 150 और 4 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'स्त्री 2' 6 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 269.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 374.49 करोड़ रुपए हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 7वें दिन यह फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। अमर कौशिक निर्देशित 'स्त्री 2' में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी की भी अहम् भूमिका है।

और पढ़ें…

'जेठालाल' का नाम सुनते ही उखड़ी 'बबिताजी'! जानिए क्या पूछ लिया ऐसा?

वो भी तो प्यार में थे... रावण को सही बताते हुए मुकेश छाबड़ा ने दिया विवादित बयान

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!