
एंटरटेनमेंट डेस्क, Virat Kohli seen protecting Anushka Sharma in New York : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न्यूयॉर्क विजिट का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। टीम इंडिया के पूर् कप्तान टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क में हैं, इस टूर में वे अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी साथ लेकर गए हैं। कपल के साथ उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाए भी न्यूयॉर्क में पहुंचे हैं।
अनुष्का शर्मा के लिए न्यूयॉर्क की सड़कों पर कनफ्यूज दिखे
अमेरिका सबसे खूबसूरत शहरों में गिने जाने वाले न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलते हुए अनुष्का और विराट का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पति- पत्नी कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं । इस मौके पर विराट अपनी पत्नी के लिए थोड़ा पजेसिव भी दिखे । वे एक लोकल अमेरिकी की वॉक से थोड़ा परेशान हो गए। इस अमेरिकन को बहुत ज्यादा समझ में नहीं आया कि विराट आखिर किस वजह से परेशान है। हालांकि कोहली अपनी एक्ट्रेस पत्नी को सुरक्षित गाड़ी में बैठाना चाहते थे। आखिरका दोनों अपनी एसयूवी में बैठकर यहां से रवाना हो गए ।
क्रेडिट- wrognxvirat विराट कोहली फैन पेज
विराट ने खुद आगे आकर अनुष्का को किया प्रोटेक्ट
बीते हफ्ते, विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे । इस दौरान मुंबई एय़रपोर्ट पर उनके साथ अनुष्का शर्मा और उनके बच्चे वामिका और अकाय भी मौजूद थे। यहां भी विराट कोहली पत्नी अनुष्का को प्रोटेक्ट करते दिखे थे। उन्होंने खुद आगे आकर पैपारजी को पोज दिए, इसके साथ अनुष्का के पीछे ना जाने के लिए रिक्वेस्ट भी की थी। कोहली ने साफ किया था कि उनके साथ बच्चे हैं इसलिए उन्हें प्लीज फॉलो न करें। इस मौके पर उन्होंने ने बेज रंग की शर्ट, अंदर व्हाइट टी-शर्ट को डेनिम के साथ पेयर किया था। वहीं, अनुष्का ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।