
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज आर्टिस्ट विवान सुंदरम (Vivan Sundaram) का निधन हो गया है। बुधवार (29 मार्च) को उन्होंने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। वे 79 साल के थे। बताया जा रहा है कि इसी महीने ब्रेन हेमरेज के चलते विवान सुंदरम को नई दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। विवान सुंदरम अपने पीछे पत्नी आर्ट हिस्टोरियन और क्यूरेटर गीता कपूर को छोड़ गए हैं। परिवार की ओर से उनके निधन की आधिकारिक जानकारी भी साझा की गई है।
गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
परिवार ने आधिकारिक बयान में लिखा है, "बड़े ही दुख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे प्यारे विवान का 29 मार्च 2023 को दिल्ली में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 30 मार्च को दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान घाट पर किया जाएगा।" इसके नीचे उनके फैमिली मेंबर्स के तौर पर गीता कपूर, अनुराधा कपूर, गैबर्ड डाइटश का नाम मेंशन किया गया है।
कई तरह के मीडिया में किया काम
सुंदरम ने अपने करियर के दौरान अलग-अलग तरह की मीडिया के साथ काम किया था। इनमें पेंटिंग, स्क्लपचर, प्रिंट मेकिंग, फोटोग्राफी, इंस्टालेषण और वीडियो आर्ट शामिल हैं। उनके काम को दुनियाभर के म्यूजियम्स और एग्जीविशंस में देखा जा सकता है।
शिमला में हुआ था विवान का जन्म
विवाद सुंदरम का जन्म 1973 में शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता कल्याण सुंदरम 1968 से 1971 के बीच लॉ कमीशन ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन रहे और मां इंदिरा शेर-गिल जानी मानी आर्टिस्ट अमृता शेर-गिल की बहन थीं। विवान ने दून स्कूल से स्कूलिंग और फिर एमएस यूनिवर्सिटी, बड़ोदा से फाइन आर्ट की पढ़ाई की और फिर वे आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चले गए, जहां उनकी मुलाक़ात अमेरिका के दिग्गज आर्टिस्ट आरबी किताज से हुई, जिन्हें ब्रिटिश पॉप आर्ट को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
सुंदरम को कसौली आर्ट सेंटर, द जर्नल ऑफ़ आर्ट्स एंड आइडिया, द सफ़र हाशमी मेमोरियल ट्रस्ट (सहमत)के फाउंडिंग मेंबर और शेर-गिल सुंदरम आर्ट्स फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं।
और पढ़ें…
इस साउथ इंडियन सुपरस्टार ने शराब के नशे में की फिल्म की शूटिंग, खुद बताई इसके पीछे की असली वजह
राखी सावंत ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की चाल का जमकर मजाक, VIRAL VIDEO देख भड़क उठे लोग
हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले 'सूरमा' भोपाली के 9 जबर्दस्त डायलॉग्स
बेटी न्यासा की बोल्डनेस पर आया अजय देवगन की बीवी काजोल का रिएक्शन, कह गईं इतनी बड़ी बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।