2025 के शुरुआती 4 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फ़िल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन जब कमाई की बात आती है तो सिर्फ चार फ़िल्में ऐसी हैं, जो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई हैं। जानिए 2025 की इन चारों फिल्मों के बारे में...
इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है। इस फिल्म में वेंकटेश, ऐश्वर्या राजेश और मीनाक्षी चौधरी का अहम् रोल है।
28
'संक्रांतिकी वस्तुनाम' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 255.47 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 186.96 करोड़ रुपए रहा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
38
2. छावा
रिलीज डेट : 14 फ़रवरी 2025
छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण राम उतेकर ने किया है। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज, रश्मिका मंदाना ने महारानी येसूबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ने ओरंगजेब का रोल निभाया है।
'छावा' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 807.86 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं भारत में इस फिल्म की नेट कमाई 601.52 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही।
58
3.एल 2 : एम्पुरान (L2: Empuraan)
रिलीज डेट : 27 मार्च 2025
पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। जबकि इस मलयालम फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह, मंजू वॉरियर, टोविनो थॉमस की अहम् भूमिका है।
68
L2: Empuraan के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 266.63 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। हालांकि, भारत में इस फिल्म की नेट कमाई 106.59 करोड़ रुपए रही।
78
4. गुड बैड अग्ली (Good Bad Ugly)
रिलीज डेट : 10 अप्रैल 2025
अजीत कुमार, तृषा कृष्णन, अर्जुन दास और सुनील जैसे कलाकारों ने इस तमिल फिल्म में महत्पूर्ण रोल निभाए हैं। फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन ने किया है।
88
'गुड बैड अग्ली' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 238.5 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 149.16 करोड़ रुपए रहा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।