MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aamir Khan की वो 9 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं!

Aamir Khan की वो 9 फ़िल्में, जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाईं!

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान की कई ऐसी फ़िल्में हैं, जो अनाउंस तो हुईं, लेकिन कभी रिलीज नहीं हो पाईं। जानिए उनकी ऐसी ही 9 फिल्मों के बारे में... 

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Apr 27 2025, 11:39 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Facebook

1.महेश भट्ट की अनाम फिल्म(1989)

डायरेक्टर महेश भट्ट आमिर खान के साथ एक फिल्म बना रहे थे, जो मां-बेटे के रिश्ते पर बेस्ड होने वाली थी। फिल्म में आमिर खान के साथ मुमताज़ की अहम् भूमिका थी। हालांकि, कहा जाता है कि जब महेश भट्ट की फिल्म 'आंधियां' फ्लॉप हो तो यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

29
Image Credit : Facebook

2.खेल विधाता का (1989)

आमिर खान ने डायरेक्टर सुरेश ग्रोवर की यह फिल्म साइन की थी। फिल्म में आमिर खान के साथ नीलम, शक्ति कपूर और गुलशन ग्रोवर को कास्ट किया गया था। लेकिन इस फिल्म की रिलीज का इंतज़ार आज तक हो रहा है।

Related Articles

Related image1
आमिर खान की वो 5 सुपरहिट फ़िल्में, जिनका रीमेक साउथ में बना
Related image2
आमिर नहीं, सलमान खान करने वाले थे 'गजनी', एक एक्टर ने बिगाड़ा था खेल!
39
Image Credit : Facebook

3.डायरेक्टर आबरण की अनाम फिल्म (1991)

लक्ष्मी प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म का डायरेक्शन आबरण करने वाले थे। फिल्म में आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, पूजा भट्ट का भी अहम् रोल था। हालांकि, यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी और ठंडे बस्ते में चली गई।

49
Image Credit : Facebook

4. नया सावन (1991)

आमिर खान के साथ भाग्यश्री ने यह फिल्म साइन की थी। जैकी श्रॉफ की भी इसमें अहम् भूमिका थी। हालांकि, अज्ञात कारणों से यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में मेकर्स ने फिल्म की स्टार कास्ट को बदलते हुए इसे कंप्लीट किया। लेकिन फाइनेंशियल कारणों से यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी।

59
Image Credit : Facebook

5. तख़्त-ओ-ताज (1991)

चेतन आनंद इस फिल्म का निर्देशन करने वाले थे। आमिर खान के साथ फिल्म में माधुरी दीक्षित और वेद थापर की अहम् भूमिका थी। लेकिन इसी दौरान डायरेक्टर का निधन हो गया और फिल्म बंद हो गई।

69
Image Credit : Facebook

6. बड़ा आदमी (1992)

आमिर खान ने लेख टंडन के निर्देशन वाली यह फिल्म साइन की थी, जिसके डायलॉग्स सागर सरहदी ने लिखे थे। फिल्म का निर्माण प्रेम एस. लालवानी कर रहे थे। वीतराग फिल्म लीजेंड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले प्रस्तावित यह फिल्म कभी बन ही नही पाई। कथिततौर पर इस फिल्म में बाद में आमिर को शाहरुख़ खान से रिप्लेस कर दिया गया था। जूही चावला की भी फिल्म में अहम् भूमिका थी।

79
Image Credit : Facebook

7. टाइम मशीन (1993)

हॉलीवुड फिल्म 'बैक टू द फ्यूचर' की इस रीमेक शेखर कपूर करने वाले थे। फिल्म में आमिर खान के साथ नसीरुद्दीन शाह और गुलशन ग्रोवर की भी अहम् भूमिका थी। लेकिन यह फिल्म आधी शूट हुई और फिर बंद हो गई।

89
Image Credit : Facebook

8.अदा (1998)

डायरेक्टर झामू सुगंध ने यह फिल्म अनाउंस की थी। आमिर खान के साथ अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार की भी इसमें अहम् भूमिका थी। लेकिन अज्ञात कारणों से इसे बंद कर दिया गया।

99
Image Credit : Facebook

9.हैप्पी दिवाली (2001)

'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां' से सालों पहले आमिर खान इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते। फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान थे। अमिताभ बच्चन इसे ABCL बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे थे। फिल्म में आमिर और अमिताभ के साथ रानी मुखर्जी भी अहम् भूमिका निभाने वाली थीं। लेकिन इसे बाद में बंद कर दिया गया।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
आमिर खान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Recommended image2
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image3
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image4
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image5
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Related Stories
Recommended image1
आमिर खान की वो 5 सुपरहिट फ़िल्में, जिनका रीमेक साउथ में बना
Recommended image2
आमिर नहीं, सलमान खान करने वाले थे 'गजनी', एक एक्टर ने बिगाड़ा था खेल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved