Published : Mar 09, 2023, 11:31 AM ISTUpdated : Mar 09, 2023, 08:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क.डायरेक्टर-एक्टर सतीश कौशिक ने आज यानी 9 मार्च की सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे बाद मुंबई में किया जाएगा। फिलहाल उनकी बॉडी फोर्टिस अस्पताल में है।आइए एक नजर डालते हैं कि उनके निधन से एक रात पहले आखिर क्या हुआ था।
गुरुवार की सुबह सतीश कौशिक के निधन की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक उनके निधन से शॉक्ड में है। सेलेब्स उन्हें लगातार सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
26
आपको बता दें कि सतीश कौशिक दिल्ली में थे जब एक कार में सफर करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
36
आखिर मौत से पहले सतीश कौशिक के साथ हुआ आपको बताते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने दोपहर तक होली पार्टी का लुत्फ उठाया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चूंकि 8 मार्च को दिल्ली में होली मनानी थी, इसलिए वह अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे।
46
होली के जश्न के बाद सतीश कौशिक को बेचैनी महसूस हुई और उन्हें तुरंत गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए। बता दें कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए एक कार में जा रहे थे और करा में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
56
सतीश कौशिक ने 9 मार्च की तड़के अंतिम सांस ली। उसके बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उम्मीद है कि उनका पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तक मुंबई लाया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
66
सतीश कौशिक ने अपने करियर में कई फिल्मों को डायरेक्ट किया और कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। उन्होंने मासूम, जाने भी दो यारो, हसीना मान जाएगी, साजन चले ससुराल, मिस्टर इंडिया, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, स्वर्ग, देख तमाशा देख जैसी कई फिल्मों में काम किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।