2 अगस्त (रविवार) को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस मौके पर जानिए बॉलीवुड की 10 सबसे मजबूत दोस्तियों के बारे में। सलमान खान-संजय दत्त से लेकर शाहरुख खान-जूही चावला तक, इन सितारों ने हर दौर में दोस्ती की मिसाल पेश की है।
बॉलीवुड की सबसे चर्चित दोस्तियों में सलमान खान और संजय दत्त का नाम सबसे पहले आता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और मुश्किल दौर में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। हाल ही में सलमान ने संजय दत्त को याद करके भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें गले लगाते हुए फोटो डाले और लिखा-संजू बाबा हम सबके बाबा, मेरे बड़े भाई संजय दत्त।
210
अभिषेक बच्चन और सिकंदर खेर
अभिषेक बच्चन और सिकंदर खेर बचपन के दोस्त हैं। दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। इंटरव्यू में सिकंदर कई बार कह चुके हैं कि अभिषेक उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं।
310
अजय देवगन और रोहित शेट्टी
अजय देवगन और रोहित शेट्टी की दोस्ती तीन दशक से ज्यादा पुरानी है। 'जमीन' से शुरू हुआ यह सफर 'सिंघम', 'गोलमाल' और 'सूर्यवंशी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंचा। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सफल एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में गिनी जाती है।
410
अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह
ऑफस्क्रीन मस्ती और ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों कई इंटरव्यू और अवॉर्ड शोज में अपनी मजेदार बॉन्डिंग दिखा चुके हैं।
510
फराह खान और साजिद खान
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान वैसे तो भाई-बहन हैं, लेकिन वो एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड भी कहते हैं। वो एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।
610
करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा
करीना और अमृता बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर गर्ल गैंग का हिस्सा हैं। दोनों अक्सर फैमिली वेकेशन, पार्टी और त्योहार साथ मनाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी दोस्ती की झलक देखने को मिलती रहती है।
710
मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर
मलाइका और करिश्मा वर्षों से करीबी दोस्त हैं। दोनों अक्सर करीना और अमृता के साथ छुट्टियां मनाती और पार्टी करती नजर आती हैं। उनकी फ्रेंडशिप बॉलीवुड की सबसे मजबूत गर्ल गैंग में शामिल है।
810
शाहरुख खान और जूही चावला
शाहरुख और जूही ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक भी हैं। वर्षों पुरानी उनकी दोस्ती आज भी कायम है।
910
करण जौहर और शाहरुख खान
करण जौहर ने अपने डायरेक्शन की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी। 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माय नेम इज़ खान' जैसी फिल्मों ने दोनों की दोस्ती को और मजबूत बनाया। करण कई बार कह चुके हैं कि शाहरुख उनके परिवार जैसे हैं। दोनों की जोड़ी काफी हिट रही है।
यंग जनरेशन में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर पक्की सहेलियां हैं। तीनों अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी या वेकेशन मनाते नजर आते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।