
सनी देओल और अमेशा पटेल की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘गदर’ अब तीसरे पार्ट के साथ लौटने की तैयारी में है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अमीषा पटेल ने खुद सोशल मीडिया पर ‘गदर 3’ कन्फर्म कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म को लेकर बेहद बड़ा दावा भी किया। अमीषा का कहना है कि ‘गदर’ जैसी ब्रांड वैल्यू वाली फिल्म के लिए 500 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ शुरुआती आंकड़ा है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इस बार फिल्म का स्केल और स्क्रिप्ट पहले से कहीं ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘गदर 3’ ट्रेंड करने लगी है।
अमीषा पटेल ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘गदर 3’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी। उन्होंने लिखा, “गदर 3 जरूर आएगी और जब आएगी तो थिएटर में हंगामा मच जाएगा। दर्शकों के प्यार और भगवान के आशीर्वाद से ‘गदर’ जैसी ब्रांड के लिए बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ तो सिर्फ न्यूनतम आंकड़ा है। इस बार स्केल और स्क्रिप्ट पहले से भी ज्यादा बड़ी और धमाकेदार होगी। तैयार रहिए।” उनके इस बयान के बाद फैंस तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना की वापसी को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movie: सबसे खतरनाक लुक में दिखेंगे सलमान खान! 'धुरंधर' से निकला कनेक्शन
अमीषा पटेल ने अपनी पोस्ट में बॉलीवुड के PR कल्चर पर भी खुलकर बात की। उन्होंने लिखा कि ‘कहो ना प्यार है’, ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के बावजूद उनके पास दूसरी एक्ट्रेसेस जैसी फेक PR मशीनरी नहीं है।अमीषा ने लिखा, “एक स्टार तभी ग्लोबल सुपरस्टार बनता है जब वह दुनिया भर में बड़ी हिट फिल्म दे। सिर्फ PR से कोई सुपरस्टार नहीं बनता।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे बॉलीवुड के अंदर चल रहे इमेज गेम पर सीधा हमला मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Trailer : मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का ट्रेलर देख लोग हैरान, सता रहा यह डर!
2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दुनियाभर में लगभग 691.08 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म ने ना सिर्फ सनी देओल के करियर को नई उड़ान दी, बल्कि अमीषा पटेल की भी दमदार वापसी करवाई। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों ने फिर से भरपूर प्यार दिया। इससे पहले भी अमीषा साफ कर चुकी थीं कि अगर ‘गदर 3’ की स्क्रिप्ट उन्हें उतनी ही मजबूत लगी जितनी पहली फिल्म की थी, तभी वह इसका हिस्सा बनेंगी। अब उनके नए बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि फैंस को जल्द ही ‘गदर’ फ्रेंचाइजी का अगला बड़ा धमाका देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 'ग़दर : एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।