मोहनलाल की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग इसे इमोशनल और इंटेंस बता रहे हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि फिल्म अब सस्पेंस थ्रिलर से ज्यादा मेलोड्रामा बनती दिख रही है। ट्रेलर में मीडिया ट्रायल, गिल्ट और भारी बैकग्राउंड स्कोर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

इंडियन सिनेमा की सबसे पॉपुलर सस्पेंस फ्रेंचाइज़ में शामिल ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का ऑडियंस को बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही बहस में घिर गई है। दरअसल, शनिवार रात मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं। कई लोगों को लगता है कि जॉर्जकुट्टी की कहानी अब जरूरत से ज्यादा खींची जा रही है, जबकि कुछ दर्शक इसे फ्रेंचाइज़ का सबसे इमोशनल चैप्टर बता रहे हैं। ट्रेलर में मीडिया ट्रायल, अपराधबोध और भारी-भरकम ड्रामा पर खास फोकस दिखाई देता है। इसी वजह से कई दर्शकों को यह पहले वाली टाइट सस्पेंस थ्रिलर की जगह एक इमोशनल कोर्टरूम ड्रामा जैसी लग रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या ‘दृश्यम 3’ में खो गया पुराना सस्पेंस?

‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को इंडियन सिनेमा की बेहतरीन सस्पेंस फिल्मों में गिना जाता है। खासकर जॉर्जकुट्टी का किरदार अपनी शांत चालाकी और दिमागी खेल की वजह से लोगों का फेवरेट बना था। लेकिन ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर को देखकर कुछ दर्शकों को लग रहा है कि इस बार कहानी जरूरत से ज्यादा इमोशनल हो गई है। ट्रेलर में मोहनलाल का किरदार लगातार अपराधबोध और अतीत के बोझ से जूझता नजर आता है। कई फैंस का कहना है कि पहले जहां कहानी का फोकस सस्पेंस और दिमागी चालों पर था, अब वह इमोशनल ड्रामा की तरफ मुड़ता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking: ताबड़तोड़ बिक रहे 'दृश्यम 3' के टिकट, रिलीज से पहले कूटे करोड़ों!

मीडिया ट्रायल और मेलोड्रामा ने बढ़ाई चिंता

ट्रेलर का सबसे बड़ा बदलाव इसका मीडिया बनाम कानून एंगल माना जा रहा है। देखने वालों का कहना है कि कॉन्सेप्ट कागज पर दमदार लगता है, लेकिन ट्रेलर में इसका प्रेजेंटेशन काफी ओवरड्रामैटिक महसूस हो रहा है। मोहनलाल के क्लोज-अप शॉट्स, लगातार तेज बैकग्राउंड म्यूजिक और भारी संवादों ने कई दर्शकों को टीवी प्राइमटाइम डिबेट जैसी फीलिंग दी। जॉर्जकुट्टी, जो पहले एक आम लेकिन बेहद चालाक पिता की तरह दिखते थे, अब एक दुखी और लगातार संघर्ष करने वाले ट्रैजिक हीरो जैसे नजर आ रहे हैं। फिर भी लोग फिल्म को लेकर उम्मीदें जता रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा है, "दृश्यम 1 और 2 शानदार थे। अब 'दृश्यम 3' से बड़ी एक्सपेक्टेशंस हैं। उम्मीद करते हैं वे कभी निराश नहीं करेंगे।" कुछ यूजर्स ने लिखा है कि वे मोहनलाल से ज्यादा अजय देवगन की दृश्यम 3 का इंतज़ार कर रहे हैं।

YouTube video player

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, साउथ में वो कमाल किया, जो कोई बॉलीवुड फिल्म ना कर सकी!

जीतू जोसेफ पर बढ़ा दबाव, अब रिलीज का इंतजार

डायरेक्टर जीतू जोसेफ को हमेशा शानदार सस्पेंस कहानी कहने के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। हालांकि ट्रेलर देखने के बाद कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म कर्मा, गिल्ट और नैतिक संघर्ष के इर्द-गिर्द ज्यादा घूमती दिख रही है। कई लोगों को डर है कि कहीं फ्रेंचाइज़ अपनी असली पहचान तो नहीं खो रही।। वहीं दूसरी तरफ फैंस का एक बड़ा वर्ग अब भी मानता है कि ट्रेलर जानबूझकर ऐसा काटा गया हो और फिल्म थिएटर में बड़ा सरप्राइज दे सकती है। अब सभी की नजर 21 मई की रिलीज पर टिकी हुई है, जब पता चलेगा कि जॉर्जकुट्टी फिर इतिहास रचते हैं या नहीं। फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, सिद्दीकी, आशा शरत, मुरली गोपी, असीबा हसन और एस्थर अनिल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।