मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ रिलीज से 11 दिन पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। खासकर अमेरिका में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म यहां एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है। जबकि अभी लिमिटेड बुकिंग ही शुरू हुई। लेकिन इसे जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'दृश्यम 3' रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करने वाली है।

मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी 11 दिन बाकी हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग ने अभी से रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। खासकर अमेरिका में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां महज 97 घंटों में 1000 टिकट बिक गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिमिटेड प्री-सेल्स के बावजूद फिल्म दुनियाभर में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस कमाई कर चुकी है। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी और मोहनलाल की स्टार पावर ने फिल्म को रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका में 97 घंटे में 'दृश्यम 3' के 1000 टिकट बिके

‘दृश्यम 3’ ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग के मामले में धमाकेदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 मई को होने वाले प्रीमियर शोज के लिए फिल्म ने सिर्फ 97 घंटों में 1000 टिकट बेच दिए। इसी के साथ यह ‘L2: एम्पुरान’ के बाद सबसे तेजी से यह आंकड़ा छूने वाली दूसरी मलयालम फिल्म बन गई है। अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने प्री-सेल्स के जरिए करीब 15 हजार डॉलर यानी लगभग 14.16 लाख रुपए की ग्रॉस कमाई भी कर ली है।

यह भी पढ़ें : Raja Shivaji Collection Day 8: 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी 'राजा शिवाजी'? 8वें दिन की इतनी कमाई

'दृश्यम 3' की ओपनिंग वीकेंड की बुकिंग ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

फिल्म के यूएस डिस्ट्रीब्यूटर ‘प्रत्यंगिरा सिनेमाज’ के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने अमेरिका में पूरे ओपनिंग वीकेंड के लिए 25 हजार डॉलर से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि अभी फिल्म की फुल-फ्लेज्ड बुकिंग शुरू भी नहीं हुई है। फिलहाल केरल में सिर्फ फैन शोज की टिकट बिक्री खोली गई है, फिर भी दुनियाभर में ओपनिंग डे प्री-सेल्स 2 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुकी है। इससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 OTT Release: Jio Hotstar नहीं, इस तारीख से Netflix पर आ रही 'धुरंधर 2'!

मोहनलाल और ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का बड़ा असर

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी पहले से ही भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर थ्रिलर सीरीज में गिनी जाती है। ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। खासकर विदेशों में मलयालम फिल्मों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अमेरिका अब मोलीवुड फिल्मों के लिए अहम मार्केट बन चुका है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब पूरी एडवांस बुकिंग खुलेगी, तब ‘दृश्यम 3’ कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।