Raja Shivaji box office collection: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने 8वें दिन करीब 3.5 से 3.6 करोड़ रुपए की कमाई कर 60 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। इसके साथ ही यह ‘सैराट’, ‘वेड’ और ‘बाईपन भारी देवा’ के बाद ऐसा करने वाली चौथी मराठी फिल्म बन गई है।

रितेश देशमुख स्टारर ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी दमदार अंदाज में की है। बड़े रिलीज की गैरमौजूदगी का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिलता दिख रहा है। शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने 8वें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 60 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया। इसी के साथ यह मराठी सिनेमा की चौथी फिल्म बन गई है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'राजा शिवाजी' की दूसरे शुक्रवार मजबूत पकड़

‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन भी शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मराठी वर्जन में फिल्म की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी करीब 10 फीसदी रही। इसके बाद दोपहर के शोज में यह बढ़कर लगभग 22 फीसदी तक पहुंच गई। शाम के शोज में फिल्म ने और रफ्तार पकड़ी और ऑक्यूपेंसी करीब 28 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म के कई शोज कम किए गए, लेकिन दर्शकों की दिलचस्पी लगातार बनी हुई है। शुरुआती ट्रेंड्स के मुताबिक़, फिल्म ने 8वें दिन लगभग 3.5 से 3.6 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।

60 करोड़ क्लब में एंट्री, बनी चौथी मराठी फिल्म

8वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद ‘राजा शिवाजी’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन करीब 61.2 से 61.3 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने लगभग 72.21 से 72.33 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही यह ‘सैराट’, ‘वेड’ और ‘बाईपन भारी देवा’ के बाद 60 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली चौथी मराठी फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि रितेश देशमुख की यह दूसरी फिल्म है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उनकी ‘वेड’ भी इस क्लब में शामिल हुई थी।

100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही फिल्म

फिल्म के मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘राजा शिवाजी’ जल्द ही बजट ( 75 करोड़ रुपए) का आंकड़ा पार कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब इस बात पर है कि क्या यह फिल्म मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ नेट कमाने वाली फिल्म बन पाएगी या इससे नीचे ही सिमट जाएगी। फिल्म की कहानी, भव्य स्केल और छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। यही वजह है कि दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है।