Gandhari Trailer: 'गंधारी' ट्रेलर में फाइटर बनीं तापसी पन्नू, रोल देख आई Haiwaan के सैफ अली खान की याद!

Published : Aug 25, 2026, 05:47 PM IST
'गंधारी' ट्रेलर

सार

Taapsee Pannu Gandhari Trailer Release: अपकमिंग फिल्म ‘गंधारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वीडियो देखकर साफ है कि इस बार तापसी पन्नू का अंदाज पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और इमोशनल होने वाला है।

तापसी पन्नू एक बार फिर दमदार और इंटेंस किरदार के साथ पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गंधारी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे देखकर साफ है कि इस बार तापसी का अंदाज पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और इमोशनल होने वाला है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है, जिसकी आंखों के सामने उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है। बेटी को बचाने की कोशिश में मां की आंखों की रोशनी चली जाती है, लेकिन वह हार नहीं मानती और अपनी बच्ची को वापस लाने के लिए अकेले एक खतरनाक जंग छेड़ देती है।

ट्रेन से अगवा हो जाती है बेटी

ट्रेलर की शुरुआत एक बेहद दर्दनाक घटना से होती है। तापसी का किरदार अपनी छोटी बेटी के साथ ट्रेन में सफर कर रहा होता है। इसी दौरान बच्ची का अपहरण हो जाता है और मां अपनी आंखों के सामने उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ती है। बेटी को बचाने की इसी कोशिश के दौरान एक हादसा होता है और तापसी के किरदार की आंखों की रोशनी चली जाती है। लेकिन बेटी के खोने का दर्द उसके हौसले को कमजोर करने के बजाय और मजबूत कर देता है। हालांकि गंधारी का ट्रैलर सेम डे ही रिलीज हुए हैवान फिल्म के ट्रैलर के मेन किरदार से काफी मिलता जुलता है। हैवान में सैफ अली खान भी ब्लाइंड का रोल निभा रहे हैं और अपनी बेटी को बचाने के लिए विलेन बने अक्षय कुमार से टकराते हैं। दोनों ही फिल्मों में ब्लाइंड कैरेक्टर ही मेल रोल में है।

और पढ़ें - अक्षय कुमार ने मेकअप आर्टिस्ट की बाइक से की थी एंट्री, ट्विंकल खन्ना संग सीक्रेट वेडिंग का जानें किस्सा

आंखों की रोशनी गई, लेकिन हिम्मत नहीं

फिल्म में तापसी एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी को ढूंढने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। आंखों से दिखाई न देने के बावजूद वह दुश्मनों का सामना करती हैं और हर खतरे से भिड़ती हैं। ट्रेलर में उनका किरदार अपने आसपास की आवाजों, स्पर्श और अपने अनुभव के सहारे आगे बढ़ता दिखाई देता है। वह उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हैं, जिन्होंने उसकी बेटी को उससे छीना है। उनका एक ही मकसद है—अपनी बेटी को वापस लाना।

‘बिना बेटी के वापस नहीं लौटूंगी’

ट्रेलर में तापसी का किरदार साफ कहता है कि वह अपनी बेटी को लिए बिना वापस नहीं लौटेगा। इसके बाद कहानी एक आम मां की लड़ाई से निकलकर एक बड़े ‘महायुद्ध’ का रूप लेती दिखाई देती है। बेटी की तलाश में तापसी को कई खतरनाक लोगों और रहस्यमयी किरदारों का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में ‘बहरूपियों’ का भी जिक्र है, जो कहानी में रहस्य और खतरे को और बढ़ाते हैं।

और पढ़ें - कृति सेनन का कपड़ों पर मुंहतोड़ जवाब, रक्षाबंधन ऐड पर बोलीं- ‘कब तक बताएंगे कि क्या पहनें...?’

मां के अंदर जागती है ‘देवी’

‘गंधारी’ के ट्रेलर की सबसे खास बात इसका मां और देवी के रूपक पर आधारित होना है। तापसी का किरदार अपनी बेटी को बचाने के लिए धीरे-धीरे एक ऐसी ताकत में बदलता दिखाई देता है, जिसे रोकना आसान नहीं होगा। फिल्म का टाइटल भी महाभारत की गांधारी से प्रेरित प्रतीत होता है। कहानी में मां की आंखों पर अंधेरा है, लेकिन उसके भीतर अपनी संतान के लिए लड़ने की ताकत लगातार बढ़ती जाती है। यानी यहां ‘गंधारी’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि मां की ताकत, त्याग और प्रतिशोध का प्रतीक बनकर सामने आती है।

तापसी का एक्शन अवतार फिर दिखेगा

तापसी पन्नू इससे पहले भी ‘नाम शबाना’, ‘बेबी’, ‘ब्लर’ और ‘रश्मि रॉकेट’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग तरह के मजबूत किरदार निभा चुकी हैं। लेकिन ‘गंधारी’ में उनका किरदार शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है। खासकर आंखों की रोशनी खोने के बाद एक्शन करना उनके किरदार को और मुश्किल बनाता है। ट्रेलर में तापसी कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करती दिखाई देती हैं।

कनिका ढिल्लों के साथ फिर जुड़ीं तापसी

‘गंधारी’ तापसी पन्नू और राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों की एक और खास कोलैबोरेशन है। दोनों इससे पहले ‘मनमर्जियां’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके हैं। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है और कनिका ढिल्लों ने इसकी कहानी लिखने के साथ इसे प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में तापसी के साथ ईश्वक सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी ‘गंधारी’

‘गंधारी’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय सीधे ओटीटी पर दस्तक देगी। फिल्म का प्रीमियर 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। ट्रेलर देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि तापसी इस बार सिर्फ अपनी बेटी को ढूंढने नहीं निकल रही हैं, बल्कि एक ऐसी मां के रूप में सामने आ रही हैं, जिसके लिए उसकी बच्ची ही पूरी दुनिया है। अब देखना होगा कि बेटी तक पहुंचने के इस ‘महायुद्ध’ में वह किन-किन खतरों से टकराती हैं और आखिरकार अपनी बेटी को बचा पाती हैं या नहीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Salman Khan Upcoming Movie: आखिर क्यों सलमान खान की सुपरहीरो मूवी की शूटिंग हो गई पोस्टपोन?
Toxic: बुधवार को ही क्यों रिलीज हो रही Yash की फिल्म? 26 अगस्त चुनने के पीछे क्या है सबसे बड़ी वजह