Ganga Mai Ki Betiyan Alert: सिद्धू पर आएगी आफत, सहाना के सामने खुलेगा बड़ा राज

Published : Apr 19, 2026, 04:17 PM IST

सीरियल गंगा माई की बेटियां में इन दिनों काफी मजेदार ट्विस्ट दिखाया जा रहा है। एक तरफ सिद्धू, स्नेहा से बात करना चाहता है ताकि चीजों को सुलझाया सके, तो दूसरी तरफ स्नेहा अपनी मां को दी हुई कसम से बंधी है। इसी बीच सहाना को एक बड़ा राज पता चलता है।

PREV
15
सीरियल गंगा माई की बेटियां

जीटीवी के सीरियल गंगा माई की बेटियां काफी दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। स्नेहा की बेरुखी देखकर सिद्धू आखिरकार अपनी मां दुर्गावती को सच्चाई बता देता है। वो बताता है कि उसे स्नेहा से प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। 

25
मां के आगे गिड़गिड़ाया सिद्धू

सिद्धू अपनी मां के गिड़गिड़ाता और उसके पैरों में गिरकर माफी मांगता है। वो स्नेहा को लेकर अपना फैसला सुना देता है। बेटे की बातें सुनकर दुर्गावती को जबरदस्त झटका लगता है, हालांकि वो सच पहले से ही जानती है।

ये भी पढ़ें... Naagin 7 Mega Twist: अनंता को जाल में फंसाने होगी बड़ी साजिश, कौन है मास्टरमाइंड?

35
स्नेहा बंधी है वादे से

दूसरे तरफ देखने मिलता है कि स्नेहा अपनी मां को दिए वादे से बंधी है। वो अंदर ही अंदर घुट रही है और किसी से ठीक से बात भी नहीं कर रही है। वो छुप-छुपकर रो भी रही है।

45
स्नेहा लेगी बड़ा फैसला

गंगा माई की बेटियां सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि स्नेहा, सिद्धू को सच्चाई बताने का फैसला लेगी और उसे फोनकर तुरंत मिलने बुलाएगी। सिद्धू भी तुरंत घर से निकलेगा। ये देखकर दुर्गावती अपने बेटे के लिए दुआ मांगेगी।

55
सहाना के सामने खुलेगा राज

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि सहाना पति मुरली के साथ अपने मायके आएगी। सभी उससे मिलकर खुश होंगे। इसी बीच सहाना अपनी मौसी से कुछ ऐसी बात पूछेंगी, जिसकी सच्चाई जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। क्या होगा सहाना का अगला कदम, क्या स्नेहा सिद्धू को सच बता पाएगी… ये आने वाले एपिसोड में देखने दिलचस्प होगा। 

ये भी पढ़ें... YRKKH High Voltage Drama: मायरा कांड में बड़ा तमाशा, क्या अभिरा-अरमान हारेंगे बाजी?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories