Published : Apr 19, 2026, 03:31 PM ISTUpdated : Apr 20, 2026, 11:04 AM IST
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुरुआत कुछ धीमी की हो, लेकिन इसके बाद दो दिन से लगातर इसके कलेक्शन में उछाल आ रहा है। तीसरे दिन भी अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म ने बंपर कमाई की। जानिए 'भूत बंगला' ने पहले रविवार को कितनी कमाई की...
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'भूत बंगला' ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को भारत में लगभग 23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की रफ़्तार दूसरे दिन के मुकाबले तेज़ रही और इसने 21.1 फीसदी की शानदार ग्रोथ हासिल की।
25
तीन दिन में 'भूत बंगला' ने कुल कितनी कमाई की?
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने तीन दिन में भारत में नेट 58 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 69.37 करोड़ रुपए हो गया है।
नोट : किसी भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए की कमाई पहला बेंचमार्क होती है, जिसे ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में ही पार कर लिया है। अब अगला बेंचमार्क 100 करोड़ रुपए है और देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कितने दिन में इसे छू पाती है।
'भूत बंगला' की तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग भी जोरदार
'भूत बंगला' की तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग भी जोरदार है। रविवार का पहला शो शुरू होने से पहले ही इस फिल्म के 3.7 लाख टिकट एडवांस में बिक चुके थे, जिनसे इसकी लगभग 8.5 करोड़ रुपए की नेट और 10.03 करोड़ रुपए रुपए की ग्रॉस कमाई हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर) जाहिर तौर पर फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इसके तीसरे दिन की बड़ी कमाई में बड़ी भूमिका निभाई है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' ने पहले दो दिन में 61.95 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इसमें से ओवरसीज में इसने 19.50 करोड़ रुपए कमाए थे। तीसरे दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 7 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसके चलते इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95.87 करोड़ रुपए हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।