- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla-Dhurandhar 2 के शोर के बीच चुपचाप आई लो बजट फिल्म, कर डाली 100 CR+ की कमाई
Bhooth Bangla-Dhurandhar 2 के शोर के बीच चुपचाप आई लो बजट फिल्म, कर डाली 100 CR+ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ के शोर के बीच मलयालम सिनेमा की बिना बड़े स्टार्स वाली Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि ऑलटाइम ब्लॉकबूस्टर बन गई। यह लो बजट फिल्म भारत में 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

Vaazha 2 ने बनाया 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड
‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी मॉस फिल्मों के बीच मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की नई फिल्म Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। इस फिल्म ने महज 17 दिनों में केरल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की का आंकड़ा पार कर लिया। 17वें दिन फिल्म ने करीब 2.82 करोड़ कमाते हुए कुल ₹102.17 करोड़ तक पहुंच बनाई। यह फिल्म लगातार दो हफ्तों से थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई है।
वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा रही Vaazha 2
2 अप्रैल 2026 को फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में ₹100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। अब यह तेजी से ₹200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने 17 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 194.60 करोड़ रुपए कमाए। इसमें से 76.40 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन इसने ओवरसीज मार्केट से किया है। सोशल मीडिया पर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और यूथ कनेक्शन इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है, जिसने इसे लंबी रेस का घोड़ा बना दिया है।
Vaazha 2 का रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस
इस फिल्म ने केरल में सबसे तेज ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले Lokah Chapter 1 Chandra को यह आंकड़ा छूने में 24 दिन लगे थे, जबकि Thudarum ने 19 दिन में यह मुकाम हासिल किया था। अब Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros ने इन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 2: दूसरे दिन रॉकेट बनी 'भूत बंगला'! कूट डाले इतने CR
Vaazha 2 के मेकर्स का इमोशनल मैसेज
फिल्म के राइटर Vipin Das ने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा, “केरल बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज ₹100 करोड़! आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद! #Vaazha2 आप सबकी फिल्म है... और हमारी यह उपलब्धि भी आपकी ही है।”
Vaazha 2 की कहानी, स्टार कास्ट और बजट
यह फिल्म चार दोस्तों—हाशिर, एलन, अजिन और विनायक—की कहानी है, जिन्हें समाज ‘ट्रबलमेकर’ मानता है। स्कूल से लेकर बड़े होने तक के सफर में ये दोस्ती, प्रेशर और आत्म-खोज से गुजरते हैं। फिल्म में हाशिर एच., एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी. के साथ विजय बाबू, अजू वर्गीस और अन्य कलाकार नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपए में हुआ है।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar Collection Day 31: फिर उठी 'धुरंधर 2' की आंधी, अब खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!
‘Vaazha 3’ का ऐलान, लेकिन इसमें बड़ा ट्विस्ट!
फिल्म की सक्सेस के बीच मेकर्स ने Vaazha 3 का ऐलान भी कर दिया है। खास बात यह है कि तीसरे पार्ट में ऑल-वुमन लीड कास्ट देखने को मिल सकती है। Vipin Das ने कहा, “यह फ्रेंचाइजी हमारी उम्मीद से कहीं बड़ी बन चुकी है… और हम नए टैलेंट को मौका देने की परंपरा आगे भी जारी रखेंगे।”
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।