Ganga Mai Ki Betiyan में महाट्विस्ट! स्नेहा-सिद्धू के रिश्ते में आया भयंकर तूफान, इन 3 पर टूटा कहर

Published : Apr 22, 2026, 01:40 PM IST

टीवी सीरियल गंगा माई की बेटियां में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। स्नेहा-सिद्धू के रिश्ते में गंगा की वजह से तूफान आया हुआ है। स्नेहा खुलकर कुछ बोल नहीं पा रही है और सिद्धू अंदर-अंदर ही घुट रहा है। आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

PREV
16
गंगा माई की बेटियां में धमाका

गंगा माई की बेटियां मजेदार मोड़ पर पहुंच गया है। सीरियल में दिखाया कि स्नेहा, सिद्धू का दिल तोड़ देती है। सोनी दोनों की बातें सुन देती है और वो सहाना-मुरली को बता देती है। तीनों को जबरदस्त झटका लगता है। सभी घर आते हैं स्नेहा से बात करने।

26
गंगा माई की बेटियां में क्या दिखाया

सीरियल में दिखाया कि सोनी, स्नेहा से जिद्द करती है कि वो चलकर सिद्धू से बात करें। इतने में गंगा आ जाती है और सोनी सारी बातें गंगा को बताती है। गंगा गुस्से में लाल हो जाती है और सोनी को थप्पड़ मार देती है।

ये भी पढ़ें... OTT Most Watched Show: OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 8 शो और वेब सीरीज, No.1 पर किसका कब्जा?

36
परेशान है बेटे सिद्धू को लेकर दुर्गावती

गंगा माई की बेटियां में दिखाया कि दिल टूटने के बाद सिद्धू घर नहीं आता और इसे लेकर उसकी मां दुर्गावती परेशान हो जाती है। वो फोन भी करती है लेकिन सिद्धू फोन काट देता है। फिर वो उसे ढूंढने निकलती है।

46
क्या होगा गंगा माई की बेटियां में आगे

गंगा माई की बेटियां में में आगे दिखाया जाएगा कि सिद्धू, स्नेहा के लिए गिफ्ट भेजेगा और सोनी उसे दे देगी। लेकिन सच सामने आते ही घर में तूफान मच जाएगा। स्नेहा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। 

56
दुर्गावती को लगेगा झटका

सीरियल में आगे दिखाया जाएगा घर नहीं पहुंचने पर दुर्गावती बेटे की तलाश में निकलेगी। सिद्धू की हालत देख उसे जोरदार झटका लगेगा। वे सिद्धू से बात करेगी और उसे समझाने की कोशिश करेगी। 

66
गंगा माई मारेगी सिद्धू का तमाचा

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि स्नेहा जैसे ही सिद्धू के करीब जाने की कोशिश करेंगी तो बीच मां गंगा आ जाएगी। सोनी भी अपनी मां को समझाएंगी। इसी दौरान सिद्धू गंगा से बात करने की कोशिश करेगा और गुस्से में वो उसे थप्पड़ मार देगी।

ये भी पढ़ें... 7 फिल्मों की रिलीज डेट OUT, बॉलीवुड से साउथ तक लगेगा एक्शन-हॉरर-रोमांस का तड़का

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories