7 फिल्मों की रिलीज डेट OUT, बॉलीवुड से साउथ तक लगेगा एक्शन-हॉरर-रोमांस का तड़का

Published : Apr 22, 2026, 10:34 AM IST

आने वाले समय में सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाकेदार फिल्में देखने को मिलने वाली हैं। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ की कुछ अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट हाल ही में रिवील हुई हैं। इनमें एक्शन, रोमांस के साथ हॉरर का भी तड़का देखने को मिलने वाला है।

PREV
18
अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट रिवील

आने वाले कुछ महीनों में काफी शानदार और जोरदार फिल्में देखने को मिलने वाली है। कुछ नई फिल्मों की रिलीज डेट हाल ही में रिवील की गई है। जानते हैं कौन सी फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है।

28
फिल्म आखिरी सवाल

संजय दत्त की थ्रिलर फिल्म आखिरी सवाल 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतूचंद्र लीड रोल में हैं। अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है और निखिल नंदा और संजय दत्त इसके निर्माता हैं।

ये भी पढ़ें... वो 7 Star Kids, जो एक्टिंग नहीं ऐसे कमा रहे रोजी-रोटी, 1 का बेटा कर रहा 4500 की नौकरी

38
फिल्म कट्टलन

कट्टलन एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो मई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन पॉल जॉर्ज और निर्माण शरीफ मोहम्मद ने किया है। फिल्म में एंटनी वर्गीस, कबीर दुहान सिंह, सुनील, जगदीश और सिद्दीकी लीड रोल में हैं।

48
फिल्म हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट 12 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे लीड रोल में हैं। हाल ही में इसका मोशन पोस्टर रिवील किया गया है।

58
फिल्म आवारपन 2

इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म अवारपन 2 की नई रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। नितिन कक्कर द्वारा निर्देशित ये फिल्म अब 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

68
फिल्म वाल्मीकि रामायण

वाल्मीकि रामायण भावना तलवार द्वारा निर्देशित एक हिंदी एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। ये फिल्म मूल वाल्मीकि रामायण पर आधारित है, जिसमें भगवान राम के वनवास, सीता हरण और हनुमान के साथ उनके मिलन की कहानी दिखाई जाएगी।

78
फिल्म ये प्रेम मोल लिया

डायरेक्टर सूरज बरजात्या की रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म ये प्रेम मोल लिया 27 नवंबर को रिलीज होगी। राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं।

88
जूनियर एनटीआर की फिल्म

जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म #NTRNeel अब 2026 में रिलीज नहीं होगी। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। 2027 में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला लुक 20 मई की रिवील होगा।

ये भी पढ़ें... शाहरुख खान की King ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, वसूल हुई बजट की आधी से ज्यादा लागत

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories