शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी शिद्दत के साथ कर रहे हैं। ये एक बिग बजट मूवी है, जिसमें बॉलीवुड के ए लिस्टर स्टार्स काम कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज से पहले अपनी लागत का आधे से ज्यादा वसूल कर लिया है।

शाहरुख खान अभिनीत और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म किंग इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। दमदार कलाकारों से सजी इस एक्शन से भरपूर फिल्म का बजट तकरीबन 400 करोड़ बताया जा रहा है। इसी बीच फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। मीडिया में चल रहा रिपोर्ट्स को मानें तो फिल्म की डिस्ट्रीब्यूशन डील करोड़ों में सील की गई है। कहा जा रहा है कि मूवी ने रिलीज के 8 महीने पहले ही अपने बजट का आधे से ज्यादा वसूल कर लिया है। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितने में हुई शाहरुख खान की किंग की डिस्ट्रीब्यूशन डील

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म किंग अपनी घोषणा के साथ ही लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारियां आए दिन सामने आती रहती हैं। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि पेन मरुधर ने किंग के वितरण अधिकार हासिल कर लिए हैं। एक सूत्र ने बताया कि पेन मरुधर ने 250 करोड़ में किंग के थिएटर वितरण अधिकार हासिल कर लिए हैं। इस वितरक का शाहरुख के बैनर तले लंबे समय से जुड़ाव रहा है और इसने जवान, डंकी, जीरो, बदला, इत्तेफाक और कई अन्य फिल्में रिलीज की हैं। खबरों की मानें तो कई कंपनियां किंग के डोमेस्टिक राइट्स हासिल करने की होड़ में है , जिनमें एए फिल्म्स, जियो स्टूडियोज (वितरण), पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स, यश राज फिल्म्स (वितरण) और धर्मा प्रोडक्शंस (वितरण) शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान अपनी फिल्म को सफलतापूर्वक रिलीज करने के लिए एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर की तलाश में थे।

ये भी पढ़ें... वो 7 Star Kids, जो एक्टिंग नहीं ऐसे कमा रहे रोजी-रोटी, 1 का बेटा कर रहा 4500 की नौकरी

शाहरुख खान की किंग के बारे में

शाहरुख खान की फिल्म किंग देखने के लिए फैन्स अभी से उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि उनकी आखिरी फिल्में पठान, जवान और डंकी 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उनकी मूवी नहीं आई। यहीं वजह है कि किंग का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा, अरशद वारसी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म एक गुरु और शिष्य की कहानी है जो एक खतरनाक जर्नी पर निकलते हैं, जहां वे कठिन परिस्थितियों में जीवित रहने सर्वाइव करते हैं। कहा जा रहा कि मूवी में शाहरुख डबल रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं फिल्म में विलेन का किरदार अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस मूवी का बजट 350 से 400 करोड़ के करीब है।

ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: एक्शन-कॉमेडी का लगेगा तड़का, 9 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज