कौन सी है वो बिना हीरो वाली फिल्म, जिसे अनिल कपूर ने ठुकराया-शाहरुख खान ने विलेन बन गदर मचाया

Published : Apr 22, 2026, 07:00 AM IST

शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित की फिल्म अंजाम को 32 साल हो गए हैं। फिल्म 22 अप्रैल 1994 को रिलीज हुई थी। डायरेक्टर राहुल रवैल की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में कोई लीड हीरो नहीं था और शाहरुख भी इसके लिए पहली पसंद नहीं थे। इसकी कहानी रूमी जाफरी ने लिखी थी। 

PREV
16
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म अंजाम

1994 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म अंजाम में कोई लीड हीरो नहीं था। शाहरुख खान ने इसमें विलेन का रोल प्ले किया था और माधुरी दीक्षित लीड हीरोइन थी। बिना हीरो वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

26
शाहरुख खान की विलेन रोल वाली तीसरी फिल्म

आपको बता दें कि अंजाम शाहरुख खान के विलेन रोल वाली तीसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने बाजीगर और डर में निगेटिव रोल प्ले किया था। अंजाम के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

ये भी पढ़ें... शाहरुख खान की King ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, वसूल हुई बजट की आधी से ज्यादा लागत

36
अनिल कपूर ने ठुकराई थी फिल्म

खबरों की मानें को निर्देशक राहुल रवैल ने इस फिल्म के लिए पहले अनिल कपूर को लीड रोल प्ले करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि ये मूवी फ्लॉप होगी। इसके बाद शाहरुख खान की एंट्री हुई थी।

46
शाहरुख-माधुरी की पहली फिल्म

फिल्म अंजाम शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की साथ वाली पहली फिल्म थी, इसके बाद दोनों कोयला, दिल तो पागल है, हम तुम्हारे है सनम, देवदास जैसी फिल्मों में साथ नजर आए थे। वैसे कम ही लोग जानते हैं कि पहले इस मूवी में माधुरी की जगह रेखा को कास्ट किया गया था। 

56
कितना था फिल्म अंजाम का बजट

डायरेक्टर राहुल रवैल ने फिल्म अंजाम को 2.65 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 9.66 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में माधुरी-शाहरुख के साथ सुधा चंद्रन, तिन्नू आनंद, जॉनी लीवर, बीना बनर्जी, किरण कुमार, कल्पना अय्यर और हिमानी शिवपुरी लीड रोल में थे।

66
हिट हुए अंजाम के गाने

फिल्म अंजाम के गाने बड़ी मुश्किल है खोया मेरा दिल है.. और चने के खेत में.. खूब पॉपुलर हुए थे। बता दें कि गाना बड़ी मुश्किल है.. फिल्म दिल के लिए लिखा गया था। हालांकि, डायरेक्टर इंदर कुमार ने रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म अधिकार शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत खरीदे हैं।

ये भी पढ़ें... BOX OFFICE पर ढेर Dacoit की OTT स्ट्रीमिंग डिटेल रिवील, अब तक इतना कमा पाई फिल्म

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories