सीरियल गंगामाई की बेटियां में इन दिनों गदर मचा हुआ है। सबसे ज्यादा स्नेहा-सिद्धू के रिश्ते को लेकर बवाल चल रहा है। सिद्धू, स्नेहा को भूलने को तैयार नहीं है। अब दुर्गावती अपने बेटे को बचाने के लिए कौन सी चाल चलेगी ये आने वाले एपिसोड में देखने मिलेगा।
सीरियल गंगामाई की बेटियां में इन दिनों जबरदस्त हंगामा देखने को मिलता है। स्नेहा ने सिद्धू से रिश्ता तोड़ लिया है और दोनों ही तकलीफ में है। इसी बीच गंगा और दुर्गावती अपना-अपना गेम खेलती नजर आएंगी।
26
स्नेहा-सिद्धू को मिलाने की चाल हुई फेल
सीरियल में अभी तक दिखाया कि सोनी और मुरली मिलकर स्नेहा-सिद्धू को मिलाने का प्लान बनाते हैं। दोनों को कॉलेज फंक्शन में बुलाया जाता है। इसकी भनक दुर्गावती को लग जाती है और वो गंगा को फोन करके सच बता देती है।
सीरियल में दिखाया कि जैसे ही गंगा को सोनी के प्लान के बारे में पता चलता है तो वो कॉलेज पहुंच जाती है और स्नेहा को वहां से बाहर ले आती है। सोनी दोनों को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन बीच में सिद्धू आ जाता है। सिद्धू को देखकर गंगा आग बबूला हो जाती है और उसे थप्पड़ मार देती है। ये देखकर स्नेहा को झटका लगता है।
46
क्यों परेशान है गंगा मां
गंगा माई की बेटियां में आगे दिखाया जाएगा कि गंगा ढाबे पर खाना बना रही है और सोच में डूबी है। उसे इस बात का अफसोस है कि उसने सिद्धू को थप्पड़ क्यों मारा। इतने वो अपना हाथ जला लेगी।
56
स्नेहा समझाएगी मां को
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि स्नेहा अपनी मां को दुखी देखकर उसे समझाएगी। स्नेहा की बातें सुनकर गंगा और दुखी होगी, क्या वो स्नेहा को सच्चाई बता पाएगी।
66
सिद्धू की हालत देखकर दुर्गावती क्या करेगी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि स्नेहा के प्यार में पागल अपने बेटे सिद्धू की हालत देखकर दुर्गावती का पारा चढ़ जाएगा। अब वो कौन सी चाल चलेगी ये देखना दिलचस्प होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।